बिहार के हाजीपुर में ऑपरेशन के दौरान एक गर्भवती महिला के पेट से गोली निकलने से वहां मौजूद डॉक्टरों के होश उड़ गए। यह मामला हाजीपुर के सदर अस्पताल का है। बताया जा रहा है कि सुल्तानपुर की रहने वाली रुपा कुमारी ने पेट में जख्म होने की शिकायत की थी। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसके पेट से गोली निकली। ऑपरेशन के बाद जच्चा बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।
क्या है मामलाः औद्धोगिक थाना क्षेत्र में रहने वाली रुपा ने अचानक जख्म और पेट में दर्द होने की शिकायत की थी। उसकी यह हालत देखते हुए घर वालों उसे सदर अस्पताल ले गए थे। बता दें कि डॉक्टरों को रुपा का जख्म मामूली नहीं लगा और उन लोगों ने ऑपरेशन करने का फैसला लिया। ऑपरेशन के बाद यह खुलासा हुआ कि महिला को गोली लगी है। रुपा के अनुसार उसे यह पता भी नहीं था कि उसे गोली लगी है और वह उसे मामूली जख्म समझ रही थी। डॉक्टरों ने बताया कि ऑपरेशन के बाद जच्चा बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।
National Hindi News, 31 July 2019 LIVE Updates: पढ़ें आज की बड़ी खबरें
Bihar News Today, 31 July 2019: बिहार से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रुपा को डॉक्टरों ने भाग्यशाली बतायाः डॉक्टरों ने बताया कि ऑपरेशन में रुपा के पेट से गोली निकली और इसके बाद उसका इलाज उपचार किया गया। मामले में डॉक्टरों का कहना है कि यह एक इत्तेफाक ही है कि रुपा को गोली लगी थी फिर भी वह बच गई। वहीं डॉक्टरों का यह भी कहना था कि इलाज में अगर देर होती तो उसकी जान पर भी आ सकता था। रुपा के पिता ब्रह्मनंद पासवान ने बताया कि उन्हें और उनकी बेटी रुपा को गोली लगने की कोई जानकारी नहीं थी।