Bihar Chunav Parinaam Updates: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की प्रचंड आंधी देखने को मिली। बीजेपी-जेडीयू के नेतृत्व वाले गठबंधन ने राज्य की 243 सीटों में से 202 सीटों पर जीत दर्ज की। इस चुनाव में बीजेपी 89 सीटों के साथ राज्य का सबसे बड़ा दल बनकर उभरी जबकि उसकी सहयोगी जदयू 85 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर रही। एनडीए गठबंधन में शामिल लोजपा (राम विलास) 19, जीतन राम मांझी की पार्टी HAM(S) पांच और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा चार सीटें जीतने में सफल रहे।
बात अगर महागठबंधन की करें तो राजद को सिर्फ 25 सीटें मिलीं। पिछले चुनाव की तुलना में उसे बड़ा नुकसान उठाना पड़ा। राजद की सहयोगी कांग्रेस सिर्फ छह सीटों पर सिमट गई। इसके अलावा महागठबंधन में शामिल भाकपा माले दो, IIP एक और CPI(M) एक सीट ही जीत पाईं। असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM पांच और बहुजन समाज पार्टी एक सीट जीतने में सफल रही।
Bihar Election Result 2025 LIVE । यहां देखिए छपरा विधानसभा सीट का चुनाव परिणाम LIVE
मैथिली ठाकुर 9769 वोटों से आगे
बिहार की अलीनगर विधानसभा सीट पर मैथिली ठाकुर बढ़त बनाए हुए हैं। 19 राउंड की काउंटिंग के बाद मैथिली ठाकुर को 67,429 वोट मिल चुके हैं और वह 9769 वोटों से आगे चल रही हैं। इस सीट पर राजद के बिनोद मिश्रा को अभी तक 57660 वोट मिले हैं।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने बिहार में NDA द्वारा बहुमत का आंकड़ा पार करने पर कहा, “जो कमियां रह गईं, हम उनकी समीक्षा करेंगे। जो सरकार सत्ता में है उसने पूरी बेईमानी की है, चोरी की है, पहले SIR से 65 लाख नाम हटाए और महिलाओं के खातों में 10,000 रुपये जमा करके वोट खरीदे हैं।”
जदयू कल्याणपुर सीट जीती
जदयू के महेश्वर हजारी कल्याणपुर विधानसभा सीट जीत गए हैं। उन्होंने 38,586 वोटों से भाकपा माले के रंजीत कुमार राम को हराया। इस सीट पर जदयू प्रत्याशी को 1,18,162 वोट मिले।
बीजेपी में जश्न का माहौल
भारतीय जनता पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव में राजग के प्रदर्शन की सराहना करते हुए शुक्रवार को कहा कि लोगों ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विकास-केंद्रित राजनीति में अपना भरोसा जताया है। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए राज्य की 243 विधानसभा सीट में से 180 से अधिक पर बढ़त हासिल करते हुए प्रचंड जीत की ओर बढ़ रहा है। भाजपा सांसद और प्रवक्ता अनिल बलूनी ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘राजग बिहार में भारी जीत की ओर बढ़ रहा है।’’
सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने बिहार में NDA द्वारा बहुमत का आंकड़ा पार करने पर कहा, “जिस समय चुनाव की घोषणा हुई थी, उस समय पूरे प्रदेश में आचार संहिता लागू हुई थी। उस वक्त भाजपा ने 10 हजार रुपये महिलाओं के खातों में जमा करवाए थे। लोकतंत्र में इससे बड़ा भ्रष्टाचार कभी नहीं हुआ। बड़े पैमाने पर लाखों वोट काटे गए थे। बहुत बड़े संघर्ष की आवश्यकता है।”
Bihar Chunav Parinam 2025: हमारी लाडली बहनों ने भारी संख्या में मतदान किया- एकनाथ शिंदे
बिहार में NDA के बहुमत का आंकड़ा पार करने पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, “मैं हमारी लाडली बहनों द्वारा किए गए कमाल के लिए बधाई देता हूं। विकास का शासन जारी रहेगा; लोगों ने लालू के जंगलराज के शासन को नकारा है। मैं नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देता हूं। जनता, हमारी लाडली बहनों ने भारी संख्या में मतदान किया है। लोग विकासराज चाहते हैं, जंगलराज नहीं।”
बिहार चुनाव परिणाम LIVE: AIMIM छह सीटों पर आगे
बिहार में ओवैसी की पार्टी छह सीटों पर आगे चल रही है। ये सीटें – जोकीहाट, बहादुरगंज, ठाकुरगंज, कोचाधामन, अमौर, बाइसी हैं।
बिहार में बीजेपी ने तोड़ेगी अपने पुराने रिकॉर्ड?
बिहार में बीजेपी 95 सीटों पर आगे चल रही है। अगर अगर यह आंकड़ा छूती है तो यह उसका उसके द्वारा बिहार में जीती गई सबसे ज्यादा संख्या में सीटें होंगी। राज्य में जदयू 82 सीटों पर और राजद 25 सीटों पर आगे चल रही हैं।
Bihar Chunav Result 2025: बिहार चुनाव में पहली बार कहीं भी पुनर्मतदान की जरूरत नहीं पड़ी
बिहार विधानसभा चुनाव के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि मतदान के दिन किसी की भी मौत नहीं हुई और किसी भी निर्वाचन क्षेत्र में पुनर्मतदान की जरूरत नहीं पड़ी। आधिकारिक आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले विधानसभा चुनावों में राज्य में हिंसा हुई, कुछ मौतें भी हुईं और कई निर्वाचन क्षेत्रों में फिर से चुनाव भी कराने पड़े थे। आंकड़ों के अनुसार, 1985 के चुनावों में 63 मौतें हुई थीं और 156 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान का आदेश दिया गया था। साल 1990 के चुनावों के दौरान, चुनाव संबंधी हिंसा में 87 लोग मारे गए थे। साल 1995 में, तत्कालीन मुख्य चुनाव आयुक्त टी एन शेषन ने अप्रत्याशित हिंसा और चुनावी कदाचार के कारण बिहार चुनावों को चार बार स्थगित करने का आदेश दिया था। आंकड़ों के अनुसार, 2005 में हिंसा और कदाचार के कारण 660 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान हुआ था।
बिहार चुनाव परिणाम LIVE: तेजस्वी यादव 4829 वोटों से पीछे
राजद नेता तेजस्वी यादव 11/30 राउंड की गिनती के बाद राघोपुर से 4829 वोटों के अंतर से पीछे चल रहे हैं। इस सीट से भाजपा के उम्मीदवार सतीश कुमार आगे चल रहे हैं।
बिहार चुनाव परिणाम LIVE:हमें जीत का कोई शक नहीं था- LJP-रामविलास सांसद शांभवी चौधरी
LJP-रामविलास सांसद शांभवी चौधरी ने कहा, “हमें जीत का कोई शक नहीं था लेकिन जिस तरीके से भारी बहुमत आ रहा है जनता की ओर से उन लोगों के लिए करारा जवाब है कि बिहार के विकास के लिए उन्होंने विकास पुरुष को चुना है।”
कुरहनी विधानसभा सीट पर करीबी मुकाबला
बिहार की कुरहनी विधानसभा सीट पर राजद प्रत्याशी सुनील कुमार सुमन करीबी मुकाबले में 804 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां सुनील कुमार सुमन को 52,109 वोट मिले हैं जबकि बीजेपी के केदार गुप्ता को 51305 मिल चुके हैं।
महुआ विधानसभा सीट पर तेज प्रताप तीसरे नंंबर पर
बिहार की महुआ विधानसभा सीट पर लोजपा राम विलास के संजय कुमार सिंह को अभी तक 38102 वोट हासिल हुए हैं। वह 17061 वोटों से आगे चल रहे हैं। इस सीट पर राजद के मुकेश कुमार रोशन को अभी तक 21041 वोट मिले हैं। लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यहांं 12061 वोट हासिल कर चुके हैं।
मोकामा में अजीत सिंह की जीत तय
बिहार की मोकामा विधानसभा सीट पर जदयू के अनंत कुमार सिंह आगे चल रहे हैं। उन्हें 82,787 वोट मिल चुके और वो 22,988 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां दूसरे नंबर पर राजद की वीणा देवी को 59,799 वोट मिले हैं।
अरवल विधानसभा सीट पर बीजेपी आगे
बिहार की अरवल विधानसभा सीट पर बीजेपी के मनोज कुमार 2803 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां बीजेपी प्रत्याशी को 30,956 वोट मिले हैं जबकि भाकपा माले के महानंद सिंह को 28153 वोट मिल चुके हैं।
बिहार चुनाव परिणाम LIVE: अमौर सीट पर AIMIM को बड़ी बढ़त
बिहार की अमौर विधानसभा सीट पर AIMIM के अख्तरुल इमान आगे चल रहे हैं। उन्होंने अभी तक 55,431 वोट हासिल किए हैं और उन्हें 19,383 वोटों की बढ़त प्राप्त है। इस सीट पर जदयू के सबा जफर 36,048 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर और कांग्रेस के अब्दुल जलील मस्तान 21,028 के साथ तीसरे नंबर पर चल रहे हैं।
यह भी पढ़ें: NDA की डबल सेंचुरी, राजद नेता मनोज झा की पहली प्रतिक्रिया
बिहार चुनाव परिणाम LIVE: ब्रहमपुर विधानसभा सीट पर लोजपा राम विलास के हुलास पांडे आगे
बिहार की ब्रह्मपुर विधानसभा सीट पर लोजपा रामविलास के हुलास पांडे 1987 वोटों से आगे चल रहे हैं। हुलास पांडे को 27,930 वोट मिल चुके हैं जबकि दूसरे नंबर पर राजद के शंभू नाथ यादव है। उन्हें अभी तक 25,943 वोट मिल चुके हैं।
यह भी पढ़ें: मोकामा से हर राउंड में बढ़त बना रहे अनंत सिंह, जानें कितने वोटों से आगे चल रहे 'छोटे सरकार'
Bihar Assembly Election Result: राजद सिर्फ 26 सीटों पर आगे
राष्ट्रीय जनता दल बिहार की 26 सीटों पर आगे चल रही है। इन सीटों में बिस्फी, रानीगंज, महिषी, पारु, रघुनाथपुर, बढ़हरिया, गरखा, उजियारपुर, मोरवा. मोहिद्दीननगर, मटिहानी, शाहपुर कमाल, कटोरिया, बख्तियारपुर, फतुवा, मनेर, संदेश, जहानाबाद, मखदुमपुर, नबीनगर टिकरी और बेलागंज विधानसभा शामिल शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: ‘जन सुराज जनता का विश्वास जीतने में क्यों विफल रही’, पार्टी बोली- प्रयास में कोई कमी नहीं थी
Bihar Assembly Election Result 2025: कांग्रेस का निराशाजनक प्रदर्शन
बिहार में कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में करारा झटका लगते दिख रहा है और यहां तक कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार तथा विधायक दल (सीएलपी) के नेता शकील अहमद खान भी अपनी सीटों पर पीछे हैं। कांग्रेस इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में 61 सीटों पर मैदान में उतरी थी, जिनमें से केवल छह सीटों पर पार्टी उम्मीदवारों की बढ़त दर्ज करते दिखाई दे रही है। वर्तमान रुझानों के अनुसार, कांग्रेस उम्मीदवार सुरेंद्र प्रसाद वाल्मीकिनगर, मोहम्मद कमरुल होदा किशनगंज, मनोहर प्रसाद सिंह मनिहारी, अमीता भूषण बेगूसराय, अनिल कुमार विक्रम और मंगल राम चेनारी सीटों से आगे थे।
Bihar Assembly Election Result: बिहार में बीजेपी सबसे आगे
बिहार में बीजेपी इस समय सबसे ज्यादा 90 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। दूसरे नंबर पर उसकी सहयोगी पार्टी जेडीयू चल रही है। जदयू को 81 पर बढ़त है। एनडीए का एक अन्य घटक दल लोजपा राम विलास 21 सीटों पर आगे है। AIMIM पांच सीटों पर जबकि कांग्रेस पार्टी सिर्फ चार सीटों पर आगे हैं।
यह भी पढ़ें: चिराग को मिली सबसे मुश्किल सीटें- कई पर एक बार भी नहीं जीता था NDA, मोदी के “हनुमान” ने किया कमाल
Bihar Assembly Election Result: बिहार में पांच सीटों पर कांग्रेस आगे
कांग्रेस पार्टी बिहार की पांच सीटों पर आगे चल रही है। कांंग्रेस बिहार की वाल्मिकी नगर, किशनगंज, मनिहारी, बेगूसराय और चेनारी विधानसभा सीटों पर आगे चल रही हैं।
ये भी पढ़ें: जम्मू में बीजेपी का जलवा कायम है
चुनाव परिणाम की समीक्षा करेगी जन सुराज
जन सुराज पार्टी (जेएनपी) के प्रवक्ता पवन के. वर्मा ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव में जनता का विश्वास जीतने में क्यों विफल रही, इसकी वह गंभीरता से समीक्षा करेगी।
Bihar Chunav Result 2025: निर्वाचन आयोग के दोपहर 12 बजे तक के आंकड़े
निर्वाचन आयोग के दोपहर 12 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, राजग 243 सीटों में 186 सीटों पर आगे था, जबकि महागठबंधन लगभग 46 सीटों पर ही बढ़त बनाए हुए था। राजग के घटक दलों में भाजपा 82 सीटों, जनता दल यूनाइटेड (जदयू) 75 सीटों, सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 22 सीटों, हिंदुस्तान अवामी मोर्चा (से) चार और राष्ट्रीय लोक मार्चा तीन सीटों पर आगे था। महागठबंधन में राजद की 35 सीटों पर बढ़त थी। कांग्रेस सात और भाकपा (माले) लिबरेशन छह पर तथा माकपा एक सीट पर आगे थी।
बिहार चुनाव परिणाम LIVE: प्राणपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी की निशा सिंह आगे
बिहार की प्राणपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी की निशा सिंह 15,202 वोटों से आगे चल रही हैं। निशा सिंह को यहां 40,930 वोट मिल चुके हैं जबकि उनके सामने चुनाव लड़ीं राजद की इशरत प्रवीण को अभी तक 25728 वोट मिले हैं। AIMIM के 7986 वोटों के साथ तीसरे नंबर हैं।
बिहार चुनाव परिणाम LIVE: बिहार में कौनसी पार्टी कितनी सीटों पर आगे?
बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी 89 सीटों पर आगे चल रही है जबकि जदयू 79 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। लोजपा राम विलास को 21 सीटें औ राजद तीस सीटों पर आगे चल रहे हैं।
BABUBARHI Assembly Election Results LIVE: जदयू की मीना कुमारी आगे
बाबूराही विधानसभा सीट पर जदयू की मीना कुमारी 8983 वोटों से आगे चल रही हैं। उन्हें अभी तक 35,516 वोट मिले चुके हैं। राजद के अरुण कुमार सिंह को यहां अभी तक 26533 वोट मिले हैं। इसके अलावा जन सुराज के आलोक कुमार यादव को 2727 वोट मिले हैं।
चिराग पासवान की पार्टी किन विधानसभा सीटों पर आगे?
चिराग पासवान की पार्टी बिहार में 21 सीटों पर आगे चल रही है। इन सीटों में सुगौली, गोविंदगंज, बेलसंड, बहादुरगंज, कसबा, बलरामपुर, सिमरी बख्तियारपुर, बोचान (Bochachan), दरौली, महुआ, परबत्ता, नाथनगर, फतुवा, ब्रह्मपुर, चेनारी, डेहरी, ओबरा, शेरघाटी, बोधगया, रजौली और गोविंदपुर शामिल हैं।
राघोपुर चुनाव परिणाम LIVE: तेजस्वी यादव 219 वोटों से आगे
राघोपुर विधानसभा सीट पर राजद के तेजस्वी यादव 219 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 23,531 वोट मिल चुके हैं। तेजस्वी यादव के सामने लड़ रहे बीजेपी के सतीश कुमार को 23,312 अभी तक वोट मिले हैं
महुआ चुनाव परिणाम LIVE: महुआ सीट पर लोजपा राम विलास आगे
महुआ विधानसभा सीट पर लोजपा राम विलास के संजय कुमार सिंह 5278 वोटों से आगे चल रहा है। संजय कुमार सिंह को 19,106 वोट मिल चुके हैं। यहां दूसरे नंबर पर राजद के मुकेश रौशन है, जिन्हें 13828 वोट मिले। AIMIM के अमित कुमार यहां 6875 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं।
Bihar Chunav Parinam 2025: एनडीए 160 से ज्यादा सीटें जीतेगी- जीतन राम मांझी
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के प्रमुख जीतन राम मांझी ने शुक्रवार को उम्मीद जताई कि 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 160 से अधिक सीटें जीतेगा और सत्तारूढ़ गठबंधन के घटक के रूप में उनकी पार्टी को छह सीटें मिलेंगी। निर्वाचन आयोग के पूर्वाह्नन 11 बजे तक के आंकड़ों अनुसार, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 166 सीटों पर आगे था, जो बहुमत के 122 के आंकड़े से काफी अधिक है।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 परिणाम से जुड़े सबसे तेज और सटीक अपडेट्स के लिए पढ़ें जनसत्ता.कॉम
