बिहार के पश्चिम चंपारण की रामनगर सीट से भारतीय जनता पार्टी की विधायक भागीरथी देवी ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देने की घोषणा की है। बता दें कि भागीरथी देवी भाजपा की राष्ट्रीय कार्य समिति और प्रदेश कार्य समिति की भी सदस्य हैं। ऐसे में उनके इस्तीफे से भाजपा नेतृत्व भी सकते में हैं।
भागीरथी देवी ने अपने इस्तीफे के साथ आरोप लगाया कि बगहा में जिला स्तर पर पार्टी कमेटी के सदस्य उनका लगातार अपमान कर रहे हैं। ऐसे में उनका पार्टी के पदों पर बने रहना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यों में भी उन्हें सहयोग नहीं मिलता। पिछले एक साल से उन्हें इस स्थिति से गुजरना पड़ रहा है। इसकी शिकायत मैंने पार्टी नेतृत्व से की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
भागीरथी देवी ने आरोप लगाया कि दलित होने के नाते उन्हें परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीते चुनाव में मुझे हराने की कोशिश हुई। मेरी परेशानी की जानकारी प्रदेश के अध्य संजय जायसवाल को है। इसके बाद भी किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं हुई। बता दें कि भागीरथी देवी के इस्तीफे से भाजपा भी सकते में हैं।
भागीरथी ने पीएम नरेन्द्र मोदी को भगवान बताते हुए कहा कि मैंने पदों से इस्तीफा दिया है, लेकिन पार्टी में बनी रहूंगी। बता दें कि बिहार की राजनीति में भागीरथी के इस कदम की काफी चर्चा है।
बता दें कि पार्टी के ही सदस्यों से हो रही अवहेलना को लेकर भागीरथी ने कहा कि पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देने के बाद हालांकि वो भाजपा में बनी रहेंगी और जनता की सेवा करती रहेंगी। वहीं बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा है कि पार्टी के अंदर का मामला है, भागीरथी देवी से बात की जाएगी और मामले का हल निकाला जाएगा।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल ने कहा कि विधायक भागीरथी देवी प्रदेश स्तरीय समर्पित और सम्मानित नेता हैं। उनकी जिला संगठन से थोड़ी नाराजगी है। जिसे बात करके दूर कर लिया जाएगा। भाजपा उनका सदैव सम्मान करती है।
भागीरथी देवी: भागीरथी देवी पद्मश्री से सम्मानित हैं। उन्हें बिहार की राजनीति में अच्छा अनुभव है। भागीरथी देवी बेहद ही गरीब परिवार से आती हैं। वो प्रखंड कार्यालय नरकटियागंज में सिर्फ 800 रुपये प्रतिमाह वेतन पर नौकरी करती थीं। ब्लॉक क्षेत्र में भागीरथी देवी गरीब, मजबूर और घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं की आवाज उठाने के लिए जानी जाती
बिहार के बगहा जिले की रामनगर (सुरक्षित) सीट से पांच बार की विधायक हैं। जिस सीट से भागीरथी देवी जीतती आ रही हैं, उसपर बीजेपी का दबदबा माना जाता है।
