बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार (7 जून) को समीक्षा बैठक की। इस बैठक में गृह सचिव आमिर सबहनी और डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे समेत राज्य के कई बड़े अफसर मौजूद थे। बैठक में सीएम ने कई आदेश दिए। इनमें बिहार के सारे आईजी, डीआईजी को भी हर महीने कम से कम 10 दिनों तक फील्ड में रहना होगा।

बीजेपी के राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने कहा है कि जेडीयू उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर पर निशाना साधते हुए को उनको भारतीय राजनीति की समझ नहीं है। उन्होंने कहा कि वह राजनीति को बाजार की तरह देखते हैं, जहां बाजार में मांग और पूर्ति की समस्या होती है, वहां प्रशांत नजर आते हैं।

National Hindi News, 7 June 2019 LIVE Updates: दिन भर की बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

बिहार के पूर्व सीएम और आरजेडी मुखिया लालू प्रसाद यादव को रिम्स में सुविधा नहीं देने का आरोप लगाते हुए उनकी पार्टी के नेता एक बयान दिया है।

Live Blog

Highlights

    19:32 (IST)07 Jun 2019
    जहानाबाद में जमकर चलीं गोलियां, तीन घायल

    बिहार के जहानाबाद में घोसी थाना क्षेत्र में जमकर फायरिंग हुई। इस घटना में एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

    16:46 (IST)07 Jun 2019
    बीजेपी नेता बोले- JDU उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर को नहीं है भारतीय राजनीति की समझ

    बीजेपी के राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने कहा है कि जेडीयू उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर पर निशाना साधते हुए को उनको भारतीय राजनीति की समझ नहीं है। उन्होंने कहा कि वह राजनीति को बाजार की तरह देखते हैं, जहां बाजार में मांग और पूर्ति की समस्या होती है, वहां प्रशांत नजर आते हैं।

    16:19 (IST)07 Jun 2019
    मुंगेर में गंगा स्नान करने गए एक ही परिवार के तीन युवका डूबे

    बिहार के मुंगेर में गंगा स्नान करने गए एक ही परिवार के तीन युवकों के डूबने की खबर है। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। तलाशी अभियान जारी है।

    14:05 (IST)07 Jun 2019
    आरजेडी नेता बोले- रिम्स में लालू यादव को नहीं मिल रहीं मूलभूत सुविधाएं

    बिहार के पूर्व सीएम और आरजेडी मुखिया लालू प्रसाद यादव को रिम्स में सुविधा नहीं देने का आरोप लगाते हुए उनकी पार्टी के नेता एक बयान दिया है। आरजेडी मनोज झा ने कहा कि झारखंड सरकार यह बात जानती है की लालू जी गंभीर रूप से बीमार हैं लेकिन इसके बावजूद उन्हें कई तरह की मूलभूत सुविधाएं नहीं दी जा रही है।

    13:14 (IST)07 Jun 2019
    मौसम की मार, 12 जिलों में 48 हादसे

    कल आए आंधी-तूफान से देश भर के 12 जिलों में 48 जगहों पर बड़े हदसे हुए हैं। जिनमें कई लोगों की जानें चली गईं। सभी जिलों के डीएम और एडीएम को राहत कार्य के लिए सरकार की तरफ से कहा गया है।

    13:08 (IST)07 Jun 2019
    CM नीतीश ने की कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक

    बिहार के लॉ एंड ऑर्डर पर CM नीतीश कुमार ने समीक्षा बैठक की। जिसके बाद RJD ने कहा कि यह सिर्फ और सिर्फ खानापूर्ति कहो रही है।

    11:12 (IST)07 Jun 2019
    RJD डूबती नाव है और उस पर कोई पार्टी नहीं सवार होना चाहती

    बीजेपी प्रवक्ता प्रेम रंजन ने कहा है कि आरजेडी को महागठबंधन टूटने का भय सता रहा है। लालू की पार्टी डूबती नाव है और उस पर कोई पार्टी नहीं सवार होना चाहती।

    11:04 (IST)07 Jun 2019
    हाजीपुर: बेखौफ अपराधियों ने की लूटपाट, युवक को मारी गोली

    हाजीपुर में बदमाशों द्वारा कई लोगों से जमकर की लूटपाट करने का मामला सामने आया है। इन बदमशों ने विरोध करने पर युवक को गोली भी मारी है।

    09:35 (IST)07 Jun 2019
    मुजफ्फरपुर: बुखार से 5 और बच्चों की मौत, 2 दिन में 16 बच्चों ने तोड़ा दम

    बिहार के मुजफ्फरपुर में अज्ञात बुखार के चलते 5 बच्चों के मौत की खबर है। बता दें कि पिछले 48 घंटे में 16 बच्चों की मौत हो चुकी है।