बिहार के बेतिया में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ नाम से वॉट्सऐप ग्रुप चलाया जा रहा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस ग्रुप एडमिन को गिरफ्तार कर लिया है। इस वॉट्सऐप ग्रुप में देश विरोधी और धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाले कंटेंट शेयर किये जाते थे।

बिहार के हाजीपुर में एक गर्भवती महिला को अज्ञात अपराधियों ने पेट में गोली मार दी। इसके बावजूद जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित बच गए। इसमें खास बात यह भी रही कि महिला और उसके परिजन इस बात को जान भी नहीं पाए कि उसे गोली लगी है।

Bihar Floods के चलते मुश्किलों दौर अभी भी बरकरार है। कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। पूर्वी चंपारण और दरभंगा जिले के कई क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा बरकरार है। बिहार का शोक कही जाने वाली कोसी नदी के साथ-साथ बागमती भी खतरे के निशान से ऊपर ही स्थिर है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ के हालात पर चर्चा के लिए राज्यमंत्रियों, मुख्य सचिव और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। यह बैठक राजधानी पटना में हुई। राज्य में मृतकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

 

Live Blog

Highlights

    19:24 (IST)30 Jul 2019
    गर्भवती को लगी गोली, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

    बिहार के हाजीपुर में एक गर्भवती महिला को अज्ञात अपराधियों ने पेट में गोली मार दी। इसके बावजूद जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित बच गए। इसमें खास बात यह भी रही कि महिला और उसके परिजन इस बात को जान भी नहीं पाए कि उसे गोली लगी है।

    16:42 (IST)30 Jul 2019
    बेतिया: देश विरोधी वाट्सऐप ग्रुप चलाने वाला एडमिन हुआ गिरफ्तार

    बिहार के बेतिया में 'पाकिस्तान जिंदाबाद' नाम से वाट्सऐप ग्रुप चलाया जा रहा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाट्सऐप ग्रुप एडमिन को गिरफ्तार कर लिया है। इस वाट्सऐप ग्रुप  में देश विरोधी और धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाले कंटेंट शेयर किये जाते थे।

    16:26 (IST)30 Jul 2019
    पटना: पुलिस ने 66 लाख की नकदी के साथ दो युवकों को धरा

    बिहार की राजधानी पटना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवको को 66 लाख की नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। यह घटना जनकपुर बाईपास की बताई जा रही है।

    15:21 (IST)30 Jul 2019
    रोसड़ा: दो बाइक आपस में भिड़े

    बिहार के रोसड़ा में दो बाईक के बीच में जोरदार टक्कर हुई। इस टक्कर में एक बाईक सवार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दुसरा बाईक सवार गंभीर रुप से घायल है।

    14:44 (IST)30 Jul 2019
    ऑटो की जोरदार टक्कर में महिला की हुई मौत

    बिहार के रोहतास में एक महिला को तेज रफ्तार से आते एक ऑटो ने टक्कर मार दिया। घटना के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां ईलाज के दौरान महिला की मृत्यु हो गई।

    14:26 (IST)30 Jul 2019
    वैशाली : रेलवे स्टेशन पर सेल्फी लेने के चक्कर में हुई मौत

    बिहार के वैशाली में रेलवे स्टेशन पर एक युवक सेल्फी ले रहा था तभी अचानक से ट्रेन आ गई और युवक उसकी चपेट में आ गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

    14:19 (IST)30 Jul 2019
    गलती से रिहा हो गया एक शख्स, वकील बोले- जानबूझकर नहीं किया

    Bihar: सिवान में लिपिक की गलती के चलते गुल मोहम्मद नाम के एक शख्स को गलती से बेल पर रिहा कर दिया गया। दरअसल इसी नाम के एक अन्य शख्स को बेल मिलनी थी, लेकिन गलती से दूसरे शख्स को रिहा कर दिया गया। वकील एमए खान ने कहा कि यह जानबूझकर नहीं किया गया, इसे क्लेरिकल एरर कह सकते हैं।

    13:52 (IST)30 Jul 2019
    Patna: बाढ़ पर चर्चा के लिए नीतीश ने बुलाई बैठक

    Patna: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ के हालात पर चर्चा के लिए राज्यमंत्रियों, मुख्य सचिव और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की।

    12:07 (IST)30 Jul 2019
    लगातार बढ़ता जा रहा है मौतों का आंकड़ा

    बाढ़ के चलते मौतों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। सिकटा में माजर नदी में डूबने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं बंजरिया के चैलाहा में बिनवा घाट के पास धनौती नदी में डूबने से शख्स की मौत हो गई। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने सोमवार (29 जुलाई) को 127 लोगों की मौत की पुष्टि की थी।

    11:10 (IST)30 Jul 2019
    बिहार में कई नदियां अभी भी खतरे के निशान से ऊपर

    राज्य में कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। पूर्वी चंपारण और दरभंगा जिले के कई क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा बरकरार है। बिहार का शोक कही जाने वाली कोसी नदी के साथ-साथ बागमती भी खतरे के निशान से ऊपर ही स्थिर है।

    11:10 (IST)30 Jul 2019
    दरभंगा-समस्तीपुर रेल ट्रैक लगातार दूसरे दिन बाधित

    बाढ़ का पानी कई जगह पटरियों पर भर आया है। इसके चलते दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड पर लगातार दूसरे दिन भी ट्रेनों का आवागमन नहीं हो सका। कई जगह सड़कों को भी नुकसान पहुंचा है, जिसके चलते सड़क यातायात भी बाधित हो गया।