बिहार के दरभंगा जिले में मोबाइल ऐप टिक टॉक पर वीडियो शूट करने के दौरान बाढ़ के पानी में डूबने से एक की मौत का मामला सामने आया है। शव को एनडीआरएफ की टीम ने बरामद किया। मृतक की पहचान मोहम्मद अफजल के रूप में हुई। इसका शव शुक्रवार (26 जुलाई) को बरामद किया गया।

मुंगेर : जिले के गंगटा थाना क्षेत्र में पुलिस चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान एक स्कॉर्पियो से कारोबारी को 50 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

मोतिहारीः यहां एक सात वर्षीय बच्चे की नदी में डूबने के चलते मौत हो गई। मृतक की पहचान सावन कुमार पिता दिनेश ठाकुर के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। घटना जिले के अगरवा गांव की बताई जा रही है।

दरभंगा के निजी क्लीनिक में एक युवक का शव बरामद होने की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि शव रस्सी के सहारे लटका हुआ था। यह घटना लहेरियासराय थाना क्षेत्र के दारू भट्टी चौक के पास स्थित मेट्रो क्लीनिक की है।

Live Blog

Highlights

    18:22 (IST)27 Jul 2019
    Munger: कारोबारी को स्कॉर्पियो समेत 50 लीटर देसी शराब के साथ पकड़ा गया

    मुंगेर : जिले के गंगटा थाना क्षेत्र में पुलिस चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान एक स्कॉर्पियो से कारोबारी को 50 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

    18:07 (IST)27 Jul 2019
    Tik Tok Video की शूटिंग के चक्कर में गई युवक की जान

    बिहार के दरभंगा जिले में मोबाइल ऐप टिक टॉक पर वीडियो शूट करने के दौरान बाढ़ के पानी में डूबने से एक की मौत का मामला सामने आया है। शव को एनडीआरएफ की टीम ने बरामद किया। मृतक की पहचान मोहम्मद अफजल के रूप में हुई। इसका शव शुक्रवार (26 जुलाई) को बरामद किया गया।

    17:30 (IST)27 Jul 2019
    मोतिहारी में नदी में डूबा 7 साल का बच्चा, मौत

    मोतिहारीः यहां एक सात वर्षीय बच्चे की नदी में डूबने के चलते मौत हो गई। मृतक की पहचान सावन कुमार पिता दिनेश ठाकुर के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। घटना जिले के अगरवा गांव की बताई जा रही है।

    16:31 (IST)27 Jul 2019
    Darbhanga: मेट्रो क्लीनिक में रस्सी से लटका मिला युवक का शव

    दरभंगा के निजी क्लीनिक में एक युवक का शव बरामद होने की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि शव रस्सी के सहारे लटका हुआ था। यह घटना लहेरियासराय थाना क्षेत्र के दारू भट्टी चौक के पास स्थित मेट्रो क्लीनिक की है।

    14:50 (IST)27 Jul 2019
    पटना में अतिक्रमण हटाओ अभियान

    सोमवार से चलेगा पटना में अतिक्रमण हटाओ अभियान। हाईकोर्ट ने जन समस्याओं की सुनवाई के बाद जिलाधिकारी ने यह आदेश दिया है। जिला अधिकारी का निर्देश भी जारी।

    12:44 (IST)27 Jul 2019
    मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, 3 घंटों में गर्जन के साथ बारिश की संभावना

    पटना में मौसम विभाग ने बताया कि अगले 3 घंटों में गर्जन के साथ बारिश की संभावना है।

    12:38 (IST)27 Jul 2019
    दानापुर में डबल मर्डर से सनसनी

    राजधानी पटना के पास दानापुर में शनिवार को डबल मर्डर की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने एक घर में मां और बेटी की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी।

    10:53 (IST)27 Jul 2019
    तेजस्वी यादव के विधानसभा से गायब रहने पर BJP ने कहा- जनता हिसाब लेगी

    आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के विधानसभा से नदारद रहने पर बीजेवी ने तंज कसा है। बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि इसका जनता पूरा हिसाब लेगी।

    08:50 (IST)27 Jul 2019
    बिहार में आकाशीय बिजली से 4 लोगों की मौत

    सोनवर्षा ओपी के टिकपोखर गांव में खेत में काम कर रही मीना देवी की आकाशीय बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों ने रोड जाम कर मुआवजे की मांग की। हालांकि बाद में स्थानीय प्रशासन की तरफ से मुआवजे के आश्वासन के बाद हंगाम खत्म कर दिया गया। इसके साथ अन्य 4 लोगों की मरने की भी खबर सामने आई है।