मुजफ्फरपुर के हरिवंशपुर में चमकी बुखार (एईएस) से हुई मौतों और पानी की आपूर्ति के लिए के कारण गांव वालों ने बिहार सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था। इसके बाद आज 39 ग्रामीणों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। गौरतलब है बिहार में चमकी बुखार से अब तक 150 से अधिक बच्चों की मौत हो चुकी है।

झारखंड के गढ़वा जिले में मंगलवार को एक बस गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में अब तक छह लोगों की मौत हो गई जबकि 43 घायल घायल बताए जा रहे हैं। यह हादसा मंगलवार सुबह करीब 3.30 बजे हुआ। पुलिस अधीक्षक शिवानी तिवारी ने बताया कि सीआरपीएफ के जवानों ने छह लोगों के शव बरामद किए हैं।

National Hindi News, 22 June 2019 LIVE Updates: पढ़ें आज की बड़ी खबरें

बिहार में चमकी बुखार और लू की वजह से सैकड़ों लोगों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग निशाने पर है। ऐसे में बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भी सरकार अस्पतालों की हालत को लेकर नीतीश कुार की सरकार पर निशाना साधा है। राबड़ी देवी ने ट्वीट में लिखा, ‘‘स्वास्थ्य विभाग अस्वस्थ है, मंत्री मस्त हैं।’’

Live Blog

18:53 (IST)25 Jun 2019
वाहन चेकिंग के दौरान पूर्णिया में चली गोलीबारी, एक पुलिसकर्मी घायल

बिहार में लॉ एंड ऑर्डर की बुरी स्थिति है। तीन बदमाश शराब की तस्करी कर रहे थे तभी चेकपोस्ट पर लगे वाहन चेकिंग देखकर अपराधी घबरा गये और हवा में फायरिंग चालू कर दी। फायरिंग के दौरान एक पुलिसकर्मी जख्मी हो गया। पुलिस अपराधियों की तलाश में लगी हुई है।

18:17 (IST)25 Jun 2019
शराबबंदी पर शराब पीने वाले थानेदार को एसपी ने किया गिरफ्तार

भागलपुर के नवगछिया जिले के खरीक थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून को ठेंगा दिखाते हुए थानेदार दिलीप कुमार खुद ही शराब पी रहा था। बताया जा रहा है कि गुप्त सूचना पर नवगछिया एसपी निधि रानी और एसडीपीओ प्रवेन्द्र भारती ने सोमवार देर रात कार्रवाई करते हुए शराबी थानेदार को गिरफ्तार किया। नवगछिया एसपी ने आरोपी थानेदार की बर्खास्तगी करने की बात कही है।

17:29 (IST)25 Jun 2019
अश्विनी चौबे का चमकी बुखार पर बयान: मरने वालों की संख्या में कमी आई है

बिहार में चमकी बुखार के उपर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने आज बयान दिया, कहा: हम स्थिति पर नजर रख रहे हैं। केंद्र और बिहार सरकार के डॉक्टरों की टीम लगातार काम कर रही है। मरने वालों की संख्या में कमी आई है। सरकार जागरूकता फैलाने की दिशा में भी काम कर रही है।

17:04 (IST)25 Jun 2019
नालंदा: एम्बुलेंस नहीं मिली तो बेटे का शव कंधे पर रखकर घर ले गया पिता

बिहार: नालंदा में एक व्यक्ति के अपने बच्चे के शव को कथित तौर पर सरकारी अस्पताल में एम्बुलेंस नहीं होने के कारण कंधों पर रखकर घर ले जाने की खबर है। डीएम योगेंद्र सिंह का कहना है, "जांच कराई जाएगी, अगर लापरवाही पाई गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।"

16:34 (IST)25 Jun 2019
प्रदर्शनकारियों के खिलाफ FIR, मृतकों के परिजनों पर भी कार्रवाई

वैशाली जिले के हरिवंशपुर में 39 लोगों के खिलाफ प्रदर्शन करने को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है। इनमें कुछ लोगों का कहना है कि हमारे बच्चों की मौत हो गई है फिर भी प्रशासन ने हमारे खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जिन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई उनमें से कुछ लोग गांव छोड़ कर चले गए हैं।

13:45 (IST)25 Jun 2019
खिड़की तोड़कर हॉस्टल से चार छात्र फरार, स्कूल में मचा हड़कंप

प्राइवेट स्कूल के हॉस्टल से चार छात्र खिड़की तोड़कर फरार हो गए। मामले का पता चलते ही अभिभावक स्कूल प्रबंधन के खिलाफ हंगामा करने लगे। भागे हुए बच्चों की उम्र 11 साल से 13 साल के बीच बताई जा रही है। चारों बच्चों में से कोई भी अबतक अपने घर नहीं पहुंचा है जिसके कारण अभिभावक डरे हुए है।

13:09 (IST)25 Jun 2019
सहरहा में दिनदहाड़े उपमुखिया की गोली मारकर की हत्या

सहरहा में आज भारी गोली बारी हुई जिसमें महुआ पंचायत के उप मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। बताया जा रहा है कि आरोपी सनोज यादव ने देर रात को उपमुखिया को गोली मार दी। घटना बसनही थाना क्षेत्र की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है मगर अभी तक आरोपियों की गिरफ़्तारी अभी तक नहीं हो पायी हैं।

12:41 (IST)25 Jun 2019
पटना: मेयर और डिप्टी मेयर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का दौर शुरू

आम चुनाव के दो साल पूरा होने के बाद अब मुख्य पार्षद और उपमुख्य पार्षदों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का दौर शुरू हो गया है। राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय के सूत्रों के अनुसार दो साल पूरा होने के बाद पटना के अलावा नगर निगम मुजफ्फरपुर, नगर पंचायत कोईलवर के मेयर के खिलाफ और समस्तीपुर में मेयर के खिलाफ नोटिस जारी की गयी है। अब यह सिलसिला अन्य नगरपालिकाओं में भी शुरू हो सकता है।

12:03 (IST)25 Jun 2019
गढ़वाः अन्नराज घाटी में बड़ा हादसा: खाई में जा गिरी बस, 6 की मौत, 43 घायल

गढ़वाः आज सुबह छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से झारखंड के गढ़वा आ रही बस के साथ बड़ा सड़क हादसा हो गया। बस का अन्नराज घाटी के पास संतुलन बिगड़ गया और वह खाई में जा गिरी। हादसे में 6 लोगो की मौके पर ही मौत हो गयी और43 लोग घायल हो गए। हादसे में मरने वालों संख्या अधिक होने की भी संभावना जताई जा रही है।

11:33 (IST)25 Jun 2019
क्विक रिस्पांस टीम करेगी अब डॉक्टरों की सुरक्षा

बिहार: मुजफ्फरपुर में डॉक्टरों ने अपनी सुरक्षा के लिए क्विक रिस्पांस टीम को काम पर रखने के लिए पैसे इकट्ठा किया। क्यूआरटी के एक सदस्य ने बताया कि "लगभग 60 डॉक्टरों ने अपनी सुरक्षा के लिए और हिंसा को रोकने के लिए इस क्यूआरटी की स्थापना की है।" बता दें शहर में 3 स्थानों पर क्यूआरटी को तैनात किया गया है, जिनके पास 15-20 मोटरबाइक हैं।

11:20 (IST)25 Jun 2019
आर्टिकल 15' फिल्म का विरोध, डायरेक्टर का पुतला भी जलाया

सिवान: आज अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के द्वारा आर्टिकल 15 फिल्म के खिलाफ जेपी चौक पर भारी विरोध प्रदर्शन हुआ, प्रदर्शन अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष शेषनाथ द्विवेदी की अगुआई में हुआ, प्रदर्शन के दौरान फिल्म डायरेक्टर अनुभव सिन्हा के पुतले भी फूंके गए।

10:36 (IST)25 Jun 2019
DMCH अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही, गलत हाथ का कर दिया प्लास्टर

बिहार के DMCH अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक परिवार अपने बच्चे के टूटे हुए हाथ का इलाज कराने गया था। इस दौरान डॉक्टरों ने गलत हाथ पर ही प्लास्टर कर दिया।

08:27 (IST)25 Jun 2019
रांची की अदालत ने राहुल गांधी को तीन जुलाई को हाजिर होने का आदेश दिया

रांची की एक अदालत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ ‘चौकीदार चोर है’ का नारा लगाने के चलते कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज 20 करोड़ रुपए की मानहानि के मामले में उन्हें समन जारी कर तीन जुलाई को अदालत में हाजिर होने का आदेश दिया है। रांची के न्यायिक दंडाधिकारी कुमार विपुल की अदालत में सोमवार को मुकदमे की सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने राहुल गांधी के खिलाफ समन जारी करते हुए उन्हें तीन जुलाई को अदालत में हाजिर होकर या अधिवक्ता के माध्यम से अपना पक्ष रखने का आदेश दिया।

08:00 (IST)25 Jun 2019
झारखंड के पांच लाख किसानों के खाते में सम्मान निधि के 2-2 हजार रुपए भेजे गए

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 2 हजार रुपए की सम्मान राशि सोमवार को झारखंड के पांच लाख किसानों के खातों में पहुंच गई। खेलगांव में आयोजित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना समारोह में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में राज्य के लगभग पांच लाख किसानों को ‘प्रत्यक्ष नकद अंतरण’ माध्यम से राशि दी गई। ‘‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 2 हजार रुपए की सम्मान राशि आपके खाते में भेज दी गई है।