बिहार के समस्तीपुर में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। जहां 6 लोगों ने मिलकर एक महिला के साथ गैंगरेप किया और वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर डाल दिया।

बिहार के मुंगेर में दुकानदार से ग्राहक को उधार का पैसा वापस मांगना भारी पड़ गया। यहां दुकानदार के भाई ने ग्राहक को उधार के पैसे मांगने पर गोली मार दी। यह घटना कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बिंदबाड़ा गांव का बताया जा रहा है।

समस्तीपुर सांसद और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के भाई रामचंद्र पासवान का रविवार (22 जुलाई) को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में निधन हो गया। उनके भतीजे सांसद चिराग पासवान ने रामचंद्र पासवान का अंतिम संस्कार पटना में 4 बजे किए जाने की जानकारी दी।

Bihar: बाढ़ से परेशान दरभंगा के लोगों ने नेशनल हाइवे-57 पर शरण ली है। पुलिस का कहना है लोगों की सुरक्षा और यातायात के सुचारू रूप से चलने की व्यवस्था की जा रही है।

 

Live Blog

Highlights

    15:23 (IST)22 Jul 2019
    सीतामढ़ीः बैंक कर्मी को गोली मारकर लूटा

    Sitamarhi: बंधन बैंक के कर्मचारी को गोली मार बदमाशों ने अंजाम दी लूट की वारदात। घायल बैंक कर्मचारी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना हुसैना गांव की बताई जा रही है।

    15:21 (IST)22 Jul 2019
    डेयरी की गाड़ी से ले जा रहे थे शराब, 4 गिरफ्तार

    Jamui: डेयरी की गाड़ी से विदेशी शराब बरामद। ऑल्टो कार से बीयर भी जब्त हुई। दोनों वाहनों को जब्त कर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

    14:06 (IST)22 Jul 2019
    समस्तीपुरः 6 लोगों ने किया रेप, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला

    बिहार के समस्तीपुर में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। जहां 6 लोगों ने मिलकर एक महिला के साथ गैंगरेप किया और वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर डाल दिया।

    13:07 (IST)22 Jul 2019
    मुंगेरः उधार के पैसे वापस मांगे तो बदमाश ने मार दी गोली

    बिहार के मुंगेर में दुकानदार से ग्राहक को उधार का पैसा वापस मांगना भारी पड़ गया। यहां ग्राहक के भाई ने उधार के पैसे मांगने वाले दुकानदार को गोली मार दी। यह घटना कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बिंदबाड़ा गांव का बताया जा रहा है।

    10:07 (IST)22 Jul 2019
    Darbhanga: बाढ़ से परेशान लोगों ने नेशनल हाइवे पर डाला डेरा
    07:43 (IST)22 Jul 2019
    अंतिम दर्शन के लिए 11 से 3 बजे तक LJP के पटना कार्यालय में रखा जाएगा पार्थिव शरीर

    समस्तीपुर सांसद और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के भाई रामचंद्र पासवान का रविवार (22 जुलाई) को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में निधन हो गया। उनके भतीजे सांसद चिराग पासवान ने ट्विटर पर जानकारी देते हुए बताया, 'अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर सुबह 11 बजे से 3 बजे तक पटना में लोक जनशक्ति पार्टी कार्यालय में रखा जाएगा।