बिहार के 12 जिलों में बाढ़ के कारण अब तक 33 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 26 लाख 79 हजार 936 लोग प्रभावित हो गए हैं। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक, बिहार के 12 जिलों शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, दरभंगा, सहरसा, सुपौल, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया व कटिहार में अब तक 33 लोगों की मौत होने के साथ 26 लाख 79 हजार 936 लोग प्रभावित हुए हैं।

बिहार में बाढ़ के कारण मरने वाले लोगों में सीतामढ़ी के 11, अररिया के 9, शिवहर के 7, किशनगंज के 4 और सुपौल के 2 लोग शामिल हैं। बाढ़ प्रभावित 12 जिलों में कुल 185 राहत शिविर चलाए जा रहे हैं, जहां 1,12,653 लोग शरण लिए हुए हैं। उनके भोजन की व्यवस्था के लिए 812 सामुदायिक रसोई चलाई जा रही हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत व बचाव कार्य के लिये एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की कुल 26 टीमों और 796 मानव बल को लगाया गया है।

Live Blog

Highlights

    17:53 (IST)17 Jul 2019
    गैस सिलेंडर फटने से हुआ बड़ा हादसा

    बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में गैस सिलेंडर फटने से एक महिला बुरी तरह जल गई। आनन-फानन में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

    17:41 (IST)17 Jul 2019
    बिहार विधानसभा में पास हुआ स्वास्थ्य विभाग का बजट

    बिहार विधानसभा में स्वास्थ्य विभाग का बजट पास हो गया है। यह बजट 96 अरब 22 करोड़ रुपयों का है। हंगामे के चलते विधानमंडल की कार्यवाही गुरुवार तक स्थगित कर दी गई है।

    17:34 (IST)17 Jul 2019
    RSS के जांच पत्रों को लेकर बोले सुशील मोदी

    RSS की आंतरिक जांच संबंधित पत्र को सुशील मोदी ने सिरे से खारिज़ कर दिया । सुशील मोदी ने कहा कि ऐसे किसी भी पत्र के बारे में मुझे कोई जानकारी नही है।  

    17:16 (IST)17 Jul 2019
    बिहार विधानसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा

    बिहार विधानसभा में विपक्ष जोरदार हंगामा कर रहा है। आपको बता दें की बिहार विधानसभा में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय बजट पेश कर रहे है। इसी बीच पूरा विपक्ष स्वास्थ्य मंत्री को बर्खास्त करने की मांग को लेकर अड़ा हुआ है।  

    16:56 (IST)17 Jul 2019
    सीतामढ़ी में बाढ़ से तीन मंजिला ईमारत गिरी

    बिहार के सीतामढ़ी जिले में एक तीन मंजिला इमारत ताश के पत्तों की तरह भरभरा कर गिर गई। इस घटना से किसी तरह का कोई जान-माल का नुकसान नही हुआ है। यह घटना सीतामढ़ी के रामपदार्थ नगर की है ।

    16:39 (IST)17 Jul 2019
    बिहार के बाढ़ से आई राहत की खबर

    बाढ़ से ग्रसित बिहार से राहत की खबर आ रही है। कोसी नदी में जलस्तर धीरे-धीरे घट रहा है। बिहार के सुपौल में हालात ठीक होते नजर आ रहे है। बाढ़ पीड़ित अब घर लौटने लगे है।

    16:21 (IST)17 Jul 2019
    दरभंगा में ट्रक ने युवक को कुचला

    बिहार के दरभंगा ईलाके में बाढ़ पीड़ित को ट्रक ने कुचल दिया । घटना के बाद  युवक की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने ट्रक ड्राइवर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। यह घटना मोहनपुर का बताया जा रहा है।

    14:49 (IST)17 Jul 2019
    पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या

    बिहार के मुंगेर में शराब के  नशे मेें पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी ।  यह घटना बरियारपुर के उम्भीवन वर्षागांव की बताई जा रही है।

    14:26 (IST)17 Jul 2019
    नवादा नदी मे मिला युवती का शव

    बिहार के खगड़िया नवादा नदी घाट पर युवती को पोल से बांध कर फैंका हुआ शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि लाश को अपराधियों ने ठिकाने लगाने की कोशिश की थी लेकिन वो असफल रहे। 

    14:01 (IST)17 Jul 2019
    RSS की निगरानी करने की चिट्ठी हुई लीक तो RJD ने कहा- शुक्रिया CM नीतीश

    बिहार में इंटेलिजेंस टीम की एक चिट्ठी लीक हो गई है। जिससे बिहार की सियासत में हड़कंप मचा हुआ है।  आरएसएस पर पैनी नजर रखने के आदेश इंटेलिजेंस को दिए गए है। बिहार के शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा ने इस पर चुप्पी साध रखी है। जबकि आरजेडी प्रवक्ता भाई वीरेंद्र ने सीएम नीतीश की तारीफ करते हुए कहा कि सीएम साहब का धन्यवाद। 

    13:40 (IST)17 Jul 2019
    गया में एक और बच्चे की मौत, चमकी बुखार थी वजह? 

    गया में 1 जुलाई से अब तक 14 बच्चे की मौत हो चुकी है। इस दौरान 3 मरीजों में जेई की पुष्टि की गई है। 

    13:29 (IST)17 Jul 2019
    लखीसराय में पिता ने की अपने ही बेटे की हत्या

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिता ने बेटे की की हत्या गला रेतकर की है। इसकी वजह आपसी विवाद में बताया जा रहा है। घटना सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के नवाबगंज की है। 

    13:10 (IST)17 Jul 2019
    पटना:  शख्स ने चाकू मारकर भाई की हत्या की

    बिहार के पटना में एक शख्स ने भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना बाईपास थाना क्षेत्र के कर्मलीचक गांव की बताई जा रही है।

    12:38 (IST)17 Jul 2019
    बाढ़ में मरने वालों को बिहार सरकार ने दिया 4-4 लाख का मुआवजा

    बिहार के नरकटियागंज में बाढ़ के पानी में डूबने से 4 लोगों की मौत हो गई। मरने वाले के परिजनों को बाढ़ आपदा प्रबंधन के  अधिकारियों नें 4-4 लाख रुपए कि मुआवजा राशि दी।

    12:09 (IST)17 Jul 2019
     पटना: गेस्ट टिचर्स ने किया शिक्षा मंत्री आवास का घेराव

    बिहार के पटना में गेस्ट टीचर समायोजन की मांग को लेकर पटना इको पार्क के पास शिक्षक संघ ने शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा के आवास का घेराव किया है।

    11:56 (IST)17 Jul 2019
    नीतीश सरकार के फैसले पर बीजेपी विधायक ने जताई आपत्ति

    नीतीश सरकार के स्पेशल ब्रांच से RSS की जांच पर आपत्ति जताते हुए बीजेपी विधायक नितिन नवीन ने कहा की आरएसएस का जीवन खुली किताब की तरह है। 

    10:52 (IST)17 Jul 2019
    कुख्यात अपराधी बुद्धन सिंह गिरफ्तार

    बिहार के बेगूसराय में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुख्यात अपराधी बुद्धन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दो सेमी ऑटोमेटिक राइफल, 115 जिंदा कारतूस और 14 चार्जर भी मौके पर से मिले है।

    10:35 (IST)17 Jul 2019
    100 किलो गांजे के साथ तस्कर हिरास्त में

    बिहार के भदैया में 100 किलो गांजे के साथ गांजे के तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है कि गांजे को अवैध रुप से उड़ीसा से बिहार लाया जा रहा था।

    10:24 (IST)17 Jul 2019
    बिहार के वैशाली में महिलाएं और बच्चों पर चली गोलियां

    बिहार के वैशाली में लूट के इरादे से आए अपराधियों ने महिलाएं और बच्चों को गोली मारी। घटना में एक महिला समेत एक बच्चा घायल हुआ हैं।  दोनों को पटना के अस्पताल में रेफर किया गया है।

    10:01 (IST)17 Jul 2019
    पटना में शिक्षामंत्री के आवास शिक्षक का घेराव

    पटना में बुधवार को शिक्षामंत्री के आवास का घेराव किया गया। बता दें कि यह घेराव कम्प्यूटर शिक्षक ने की है। शिक्षकों का मांग है कि उच्चतर माध्यमिक शिक्षक संघ का नियोजन की जाय।

    09:26 (IST)17 Jul 2019
    बेगूसराय - देसी हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार

    बेगूसराय पुलिस ने दो युवकों को देसी पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उन्हें बीरपुर के मुजफ्फरा गांव से किया है।

    09:00 (IST)17 Jul 2019
    बिहार के ट्री मैन- 'सांसें हो रही हैं कम, इसलिए पेड़ लगाएं हम'

    बिहार के समस्तीपुर में रहने वाले राजेश कुमार सुमन को प्रकृति का सेवा करना बहुत पसंद हैं। बता दें कि राजेश कुमार को पूरा देश ट्री-मैन के नाम से जानता है। वे राज्य में पेड़ों को लगाने का काम करते हैं। उन्होंने अब तक कई पेड़ लगा चुके हैं।