नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने लगातार तीन ट्वीट करके सरकार और सीएम नीतीश से कई सवाल किए हैं। उन्होंने लिखा है- बिहार के 15 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। उत्तर बिहार की नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं। जान, माल, फसल, मवेशी का लगातार नुकसान हो रहा है, पर आत्ममुग्ध सरकार और बेपरवाह प्रशासन मदमस्त है।आम जनजीवन अस्त-व्यस्त होने की इन्हें क्यों चिंता होगी? आखिर दोष प्रकृति को जो देना है।
मुजफ्फरपुर: एलजेपी सांसद रामचंद्र पासवान को कुछ दिनों पहले हार्टअटैक के चलते अस्पताल में भर्ती कराया था। इस बीच उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए शक्ति पीठ में समर्थक हवन-पूजन कर रहे हैं। हाल ही में केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान और गिरिराज सिंह उनको देखने अस्पताल गए थे।
बिहार में कुछ जिलों में बीते 48 घंटों से लगातार बारिश होने के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। कटिहार जिले के बलरामपुर, प्राणपुर अमदाबाद, मनिहारी, कुर्सेला जैसे सैकड़ों गांवों में पानी घुसने गया है। जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। आम जनजीवन इस बारिश से बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बता दें कि कि तेज बारिश के कारण गंगा, कोसी और महानंदा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया है। जिस कारण कई जिले के जलमग्न हो गए हैं।
राबड़ी के नीतीश सरकार से सवाल- 14 साल में सैंकड़ों करोड़ खर्च करने के बाद भी ऐसे हाल क्यों? राबड़ी ने कहा - 'चमकी बुखार, सुखाड़, बाढ़, सरकारी स्कूलों में चरते आवारा मवेशी अथवा अस्पतालों में तैरती मछली सभी का दोष नीतीश प्रकृति को देकर अपनी ज़िम्मेदारियों से छुटकारा पा लेते है। जल संसाधन विभाग मे तटबंध निर्माण, बाढ़ राहत और बचाव के नामपर 15 वर्षों से हुए अरबों के घोटालों का सरगना कौन है।'
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने लगातार तीन ट्वीट करके सरकार और सीएम नीतीश पर कई सवाल उठाए हैं. उन्होंने लिखा है- बिहार के 15 जिले बाढ़ की चपेट में हैं. उत्तर बिहार की नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं. जान, माल, फसल, मवेशी का लगातार नुकसान हो रहा है, पर आत्ममुग्ध सरकार और बेपरवाह प्रशासन मदमस्त है।आम जनजीवन अस्त-व्यस्त होने की इन्हें क्यों चिंता होगी? आखिर दोष प्रकृति को जो देना है।
बिहार में बाढ़ को नियंत्रण करने के लिए युद्धस्तर पर काम शुरू हो गया है। डीएम ने बताया कि NDRF- SDRF की कई टीमों को तैनात कर दिया गया है।
केंद्रीय कानून, संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि आने वाले दिनों में बिहार के करीब 5000 गांवों को डिजीटल किया जाएगा।
एलजेपी सांसद रामचंद्र पासवान को हार्टअटैक के आने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया था। उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए शक्ति पीठ में उनके समर्थकों द्वारा हवन-पूजन करने की बात सामने आई हैं।
बिहार के सिवान में भारी बारिश के चलते एक महिला समेत 1 मवेशी की मौत हो गई।
बिहार में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थित बनी हुई है। अररिया के फोर्ब्सगंज में एक दूल्हा और एक दूल्हा प्लास्टिक के ड्रम से बनाई गई एक अस्थायी पॉन्टून नाव पर बाढ़ वाली सड़क को पार करते हुए दिखाई दिए।
बिहार: दरभंगा और मधुबनी के कई गांवों में भारी वर्षा के बाद बाढ़ आ गई।