भोजपुरी ऐक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने एक्टर पवन सिंह और उनके परिवार के खिलाफ मुंबई के मलाड में मालवानी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है। अक्षरा के मुताबिक पवन और उसके परिवार ने उसे धमकी दी है। जबकि पवन सिंह के दोस्‍तों ने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ अश्‍लील कमेंट किए हैं। बता दें कि हाल ही में दोनों के बीच ब्रेक अप हुआ था।

कश्मीर के हालातों पर बोलते हुए बिहार से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर कहा कि कश्मीर की जनता खुश है। यहां के लोग आराम से हैं। भयवीत वो हैं जो आतंकी है या जिनको आतंकियों से प्रेम है। बता दें कि इन दिनों कश्मीर की राजनीति में जबर्दस्त सरगर्मी चल रही है।

बिहार के कई हिस्से बाढ़ से प्रभावित हैं। बाद की वजह से लोगों का जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो चुका है। ऐसे में मुजफ्फरपुर जिले में बाढ़ पीड़ित मुआवजे को लेकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। बाढ़ पीड़ितों ने अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए खूब बवाल काटा। बाढ़ पीड़ितों ने कहा कि लिस्ट फिर से तैयार होनी चाहिए।

जबकि कैमूर जिले के हुडरी गांव में जमीन के लगान की रसीद मांगने पर सीओ भरत भूषण सिंह पर गांव वालों ने लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। बड़ी मुश्किल से सुरक्षा गार्ड और सीओ जान बचाकर वहां से निकले। वीडियो क्लिप के आधार पर सीओ ने बेलांव थाना में 13 नामजद और 70 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

Live Blog

Highlights

    15:35 (IST)03 Aug 2019
    सीतामढ़ी में बाढ़ के पानी में डूबे तीन बच्चे

    सीतामढ़ी में बाढ़ के पानी में तीन बच्चों की डूबने से मौत गई। बताया जा रहा है कि मछली मारने के दौरान यह हादसाहुआ है। फिलहाल शव को पानी से बाहर निकाल लिया गया है।

    14:05 (IST)03 Aug 2019
    अक्षरा सिंह ने पवन सिं‍ह और उनके परिवार के खिलाफ FIR दर्ज करवाई

    भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा ने अभिनेता पवन सिंह और उनके परिवार के खिलाफ मलाड के मालवानी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करा दी है।

    12:34 (IST)03 Aug 2019
    कश्मीर पर बोले गिरिराज

    कश्मीर के हालातों पर बोलते हुए बिहार से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर कहा कि कश्मीर की जनता खुश है। यहां के लोग आराम से हैं। भयवीत वो हैं जो आतंकी है या जिनको आतंकियों से प्रेम है।

    10:25 (IST)03 Aug 2019
    दरभंगा के DMCH में हड़ताल

    दरभंगा में जूनियर डॉक्टरो की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी।ओपीडी के साथ इमरजेंसी सेवा भी बाधित हो गई है। ऐसे में दूर दराज से आने वाले मरीज परेशान हो रहे हैं।

    10:17 (IST)03 Aug 2019
    गोपालगंज में प्रसव कराने आई महिला की मौत, परिजनों का अस्पताल में हंगामा,

    गोपालगंज के सदर अस्पताल में परिजनों ने आरोप लगाया कि नर्स ने 25 सौ रुपये मांगे थे और नहीं देने पर प्रसव नहीं कराया। जिससे गर्भवती महिला की मौत हो गई।

    09:08 (IST)03 Aug 2019
    मुजफ्फरपुर में बाढ़ के मुआवजे के लिए ग्रामीणों ने किया हंगामा

    मुजफ्फरपुर जिले में बाढ़ पीड़ित मुआवजे को लेकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। बाढ़ पीड़ितों ने अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए खूब बवाल काटा।

    07:48 (IST)03 Aug 2019
    बहार में सबसे अधिक हिंसक अपराधों के पीछे भूमि विवाद: नीतीश

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को भूमि विवादों को कम करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि ये राज्य में होने वाले सबसे हिंसक अपराधों के लिए जिम्मेदार हैं।