बिहार में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के रिकॉर्ड 301 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 9 हजार के करीब पहुंच गई है। बिहार में कोरोना से संक्रमित होने वालों का आंकड़ा 8979 हो गया है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के तरफ से यह आंकड़ा जारी किया गया है। बिहार स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक  पिछले 24 घंटों में 261 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। राज्य में कुल ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 6930 हो गई है। राज्य में रिकवरी दर 78 प्रतिशत है। अबतक राज्य में कुल 198385 लोगों की जांच की गई है।

वहीं, दरभंगा में 3 गोपालगंज 1, जमुई 5, जहानाबाद 5, कैमूर 2, कटिहार 1, खगड़िया 1, किशनगंज में 6 नए कोरोना मरीज मिले है। इसके अतिरिक्त लखीसराय में 15, मधेपुरा 15, मधुबनी 2, मुजफ्फरपुर 3, नालंदा 1, नवादा 7, पटना में 18 कोरोना वायरस संक्रमण के मरीज मिले है। जबकि पूर्णिया में 1,समस्तीपुर में 3, सारण व सुपौल में 4-4, पश्चिमी चंपारण में 3 मरीज मिले है।वहीं झारखंड में कोरोना के मरीजों के तेजी से स्वस्थ होने की दर ने लोगों को राहत दी है। राज्य में अबतक 1605 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में कोरोना के 42 नए मामले सामने आने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 2261 हो गई। इनमें अधिसंख्य प्रवासी हैं जो क्वारंटाइन में थे। कोरोना से राज्य में  12 लोगों की अब तक मौत हुई है।

Coronavirus in India Live Updates

वहीं, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 18,552 नए मामले सामने के बाद शनिवार को संक्रमित लोगों की कुल संख्या पांच लाख से अधिक हो गई तथा 384 और लोगों की मौत हो जाने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 15,685 हो गई है।

Live Blog

05:58 (IST)28 Jun 2020
झारखंड में अबतक 1,724 मरीज ठीक होकर घरों को लौटे

झारखंड के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में अबतक 1,724 मरीज ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा 603 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है जबकि 12 लोगों की संक्रमण की वजह से मौत हुई है। विभाग ने बताया कि गत 24 घंटे में राज्य में कुल 2163 नमूनों की जांच की गई।

05:17 (IST)28 Jun 2020
कोल ब्लॉक नीलामी में हेमंत सरकार का दोहरा चरित्र सामने आया : भाजपा

झारखंड भाजपा के अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश ने शनिवार को राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कोयला ब्लॉकों की नीलामी को लेकर प्रदेश सरकार दोहरा चरित्र अपना रही है क्योंकि एक तरफ सरकार के आला अधिकारी पत्र लिखकर नीलामी का स्वागत कर रहे हैं, तो दूसरी ओर मुख्यमंत्री मीडिया में बयान देकर इसका विरोध कर रहे हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘‘राज्य सरकार के आला अधिकारियों ने (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार) मोदी सरकार द्वारा कोयला ब्लॉक नीलामी के निर्णय का स्वागत किया है।  

04:03 (IST)28 Jun 2020
बिहार में सबसे ज्यादा 557 केस पटना में मिले

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले सभी 38 जिलों से आए हैं और सबसे ज्यादा 557 मामले पटना में, भागलपुर में 430, मधुबनी में 424, सीवान में 401, बेगूसराय में 384 और रोहतास में 323 मामले सामने आए हैं। सिर्फ शिवहर, अरवल और जमुई में ही 100 से कम मामले सामने आए हैं। हालांकि स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि बिहार में स्थिति ‘सुधर’ रही है। राज्य में संक्रमण मुक्त होने की दर राष्ट्रीय स्तर के औसत 58.14 से ज्यादा 78 फीसदी है। अब तक राज्य में 6,930 मरीज इस रोग से ऊबर चुके हैं।

03:22 (IST)28 Jun 2020
बिहार में कोविड-19 के रिकॉर्ड 301 नए मामले सामने आए, दो लोगों की मौत

बिहार में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 301 मामले सामने आए और दो लोगों की मौत हो गई। राज्य में इस महामारी से अब तक कुल 58 लोगों की जान गई है।
अधिकारियों ने बताया कि इन नए मामलों के साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,979 हो गई। स्वास्थ्य सचिव लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि रोहतास जिले के 60 वर्षीय एक व्यक्ति की शुक्रवार को मौत हो गई। वह अन्य बीमारियों से ग्रसित थे। वहीं दूसरे व्यक्ति की मौत बेगूसराय में हुई। हालांकि उसके बारे में ज्यादा जानकारी अभी नहीं मिली है। बेगूसराय में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं इस जिले से ज्यादा मौतें सिर्फ दरभंगा, पटना और सारण में (पांच-पांच मौतें) हुई है।



22:16 (IST)27 Jun 2020
बिहार में कोरोना वायरस के 301 नए मामले

बिहार में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के रिकॉर्ड 301 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 9 हजार के करीब पहुंच गई है। राज्य में संक्रमितों की संख्या 8979 हो गई है।

21:10 (IST)27 Jun 2020
पिछले 24 घंटे में कोरोना के 248 नए मामले

राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 248 मामले सामने आए हैं। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 1871 है। अबतक राज्य में कुल 198385 लोगों की जांच की गई है।

18:07 (IST)27 Jun 2020
झारखंड: दुमका, हजारीबाग और पलामू कॉलेज में होगी कोरोना जांच

झारखंड के तीनों नए मेडिकल कॉलेज दुमका, हजारीबाग और पलामू में अगले सप्ताह से कोरोना संक्रमितों की जांच होगी। यहां आरटीपीसीआर जांच की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।

16:45 (IST)27 Jun 2020
6999 मरीज ठीक होकर घर लौटे

बिहार में कुल पॉजिटिव 8858 हो गए हैं और इनमें 6999 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर अपने घर चले गए हैं। शनिवार को कोरोना जांच की पहली रिपोर्ट में 180 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

15:31 (IST)27 Jun 2020
रोहतास में शादी करने जा रहा दूल्हा निकला कोरोना संक्रमित

बिहार के रोहतास जिले के राजपुर गांव में 28 वर्षीय एक युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। खास बात है कि युवक की शुक्रवार को शादी होने वाली थी। घरवाले बारात लेकर भोजपुर जिला के एक गांव जाने की तैयारी कर रहे थे। इस बीच स्वास्थ्य विभाग की टीम पुलिस लेकर गांव में पहुंची तथा अपने शरीर पर हल्दी लगवा रहे दूल्हे राजा को विशेष एंबुलेंस से लाकर डिहरी के जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।

14:22 (IST)27 Jun 2020
बिहार में कोरोना से एक और मरीज की मौत

बिहार में शुक्रवार को  कोरोना से एक और मरीज की मौत हो गई। इस बुजुर्ग मरीज को एनएमसीएच में एडमिट किया गया था। इसके साथ ही सूबे में कोरोना से अब तक 57 लोगों की मौत हो चुकी है।

12:27 (IST)27 Jun 2020
पतंजलि की कोरोना की दवा 'कोरोनिल' पर झारखंड में रोक

रामदेव के पतंजलि आयुर्वेद की तरफ से बाजार में उतारी गई की कोरोना की दवा 'कोरोनिल' पर झारखंड में रोक लगा दी गई है। राज्य सरकार के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- बिना आयुष मंत्रालय की अनुमति के इस दवा का मरीजों पर इस्तेमाल नहीं होना चाहिए।

11:45 (IST)27 Jun 2020
कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 18,552 नए मामले

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 18,552 नए मामले सामने के बाद शनिवार को संक्रमित लोगों की कुल संख्या पांच लाख से अधिक हो गई तथा 384 और लोगों की मौत हो जाने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 15,685 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में सामने आए कोरोना वायरस संक्रमण के 18,552 नए मामलों के साथ देश में अब तक इस महामारी की जद में आने वालों की कुल संख्या 5,08,953 हो गई है। इस अवधि में 384 और लोगों की जान गई है जिससे मृतक संख्या बढ़कर 15,685 तक पहुंच गई है।

11:13 (IST)27 Jun 2020
झारखंड में सबसे अधिक कोरोना मामले सिंहभूम से

झारखंड में सबसे ज्यादा मामले पूर्वी सिंहभूम से हैं। यहां कुल 352 केस हैं, जबकि सिमडेगा में 351 और राजधानी रांची में 2014 केस हैं। शुक्रवार को राज्य के मुख्यमंत्री ने  सूबे में लॉकडाउन की अवधि बढ़ाकर 31 जुलाई करने का ऐलान किया।

10:34 (IST)27 Jun 2020
वैशाली सदर एसडीपीओ राघव दयाल की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव

राज्य के वैशाली जिले में वैशाली सदर एसडीपीओ राघव दयाल की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। एक पुलिसकर्मी के संपर्क में आने की आशंका के बाद किया गया था कोरोना टेस्ट कराया गया था।

09:24 (IST)27 Jun 2020
खगड़िया में कोरोना के दो नए केस मिले

बिहार में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। राज्य के खगड़िया जिले में कोरोना संक्रमण के दो नए मामले मिले हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 302 के पार पहुंच गई है। यह जानकारी डीएम आलोक रजंन घोष ने दी।

08:20 (IST)27 Jun 2020
सावन में वैद्यनाथ मंदिर खोलने के बारे में झारखंड सरकार से जवाब तलब

झारखंड उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को श्रावण मास में देवघर में भगवान वैद्यनाथ धाम एवं वासुकीनाथ के मंदिर को भक्तों के दर्शनार्थ खोले जाने के संबन्ध में दायर एक जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान राज्य सरकार से इस बारे में उसका मत बताने को कहा। भाजपा सांसद निशिकांत दूबे की जनहित याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश डॉ रवि रंजन और सुजीत नारायण प्रसाद की पीठ ने सरकार को यह बताने को कहा है कि वर्तमान स्थिति में कांवर यात्रा शुरू की जा सकती है या नहीं। साथ ही उससे यह भी जानना चाहा कि आम लोगों के लिए बाबाधाम और वासुकीनाथ मंदिर को खोलने की कोई योजना तैयार की गयी है या नहीं?

06:22 (IST)27 Jun 2020
झारखंड में कोविड-19 के 33 नये मामले, कुल संख्या 2294 हुई

झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 33 नये मामले आने के साथ ही राज्य में अभी तक कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2,294 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार रात को जारी बुलेटिन के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटे में 33 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। बुलेटिन के अनुसार, अभी तक संक्रमित हुए 2294 लोग में से 1889 लोग ऐसे हैं जो अन्य राज्यों से झारखंड लौटे हैं। राज्य में अभी तक 1647 लोग संक्रमण मुक्त होकर घर लौट चुके हैं, जबकि 635 लोग का इलाज चल रहा है।

05:10 (IST)27 Jun 2020
बिहार में अब तक 6669 संक्रमित मरीज ठीक हुए, राज्य में रिकवरी रेट 77 फीसदी

बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वहीं अभी तक 6669 संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर हॉस्पिटल से घर वापस लौटे भी हैं। ऐसे में राज्य में संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 77 फीसदी हो गई। इस अवधि में कुल 7906 सैंपल की जांच की गई।  उधर, पीएमसीएच दो और नर्स और एक महिला सफाई कर्मी की जांच रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आई है। संक्रमित नर्स मां-बेटी हैं। वहीं पटनासिटी में एक ही परिवार के पांच लोग संक्रमित हुए हैं।

03:28 (IST)27 Jun 2020
झारखंड में कोरोना वायरस के 29 नए मामले

झारखंड में शुक्रवार कोरोना वायरस के 29 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 2,294 हो गई है, इसमें 1,647 ठीक हो चुके मामले और 12 मौतें शामिल हैं: राज्य स्वास्थ्य विभाग 

02:12 (IST)27 Jun 2020
बिहार में 8678 पर पहुंची कोरोना संक्रमितों की संख्या, 67 नए मामले

बिहार में कोरोना के 67 नए मामलों के साथ अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 8678 पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि, पिछले 24 घंटे में 189 लोग स्वस्थ हुए हैं। अब तक कुल 6,669 कोरोना संक्रमित मरीज पूर्ण स्वस्थ होकर अपने घर वापस जा चुके हैं। जो कुल संक्रमित मरीजों का 77 प्रतिशत है। अब बिहार के 38 जिलों में कोरोना संक्रमण के 1,885 एक्टिव मामले हैं।

00:57 (IST)27 Jun 2020
झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 2294, 12 की हो चुकी है मौत


राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2294 पर पहुंच गई है। झारखंड में अब कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 1647 पर पहुंच गई है। वही फिलहाल कोरोना के 635 सक्रिय मामले हैं जबकि 12 की मौत हो चुकी है।

23:31 (IST)26 Jun 2020
झारखंड में 31 जुलाई तक बढ़ा लॉकडाउन

झारखंड सरकार ने कोरोनावायरस की स्थिति की गम्भीरता को देखते हुए लॉकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस बाबत ट्वीट किया और लिखा- कोरोना से संघर्ष में हमें आप सबके सहयोग से अब तक सरकार को अपेक्षित सफलता मिली है, पर संघर्ष अभी जारी है। स्थिति की गम्भीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने लॉकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ाने का फ़ैसला लिया है। पहले समय-समय पर लॉकडाउन में दी गयी रियायतें जारी रहेंगी।

22:27 (IST)26 Jun 2020
शुक्रवार को बिहार में कोरोना के 190 नए मामले

बिहार में कोरोना वायरस का प्रकोप बहुत तेजी से फैल रहा है। शुक्रवार को राज्य में कोरोना वायरस के 190 नए मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमितों का आंकड़ा 8678 हो गया है।

21:06 (IST)26 Jun 2020
बीते 24 घंटे में 189 मरीज हुए ठीक

Image

19:53 (IST)26 Jun 2020
पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 230 नए मामले

पिछले 24 घंटे में बिहार में कोरोना वायरस के 230 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों के मामले की संख्या बढ़कर 8611 हो गई है।

17:16 (IST)26 Jun 2020
दूल्हा निकला कोरोना पॉजिटिव तो टल गई शादी

बिहार के मकसूदपुर में एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इस युवक की शादी 27 जून को थी लेकिन कोरोना पॉजिटिव होने के चलते अब शादी टाल दी गई है।

15:45 (IST)26 Jun 2020
पाटलिपुत्र सर्राफा संघ ने पटना की आभूषण दुकानों को शुक्रवार से चार जुलाई तक बंद रखने का निर्णय लिया

कोरोना से जेवर व्यवसायी की मौत के बाद पाटलिपुत्र सर्राफा संघ ने पटना की आभूषण दुकानों को शुक्रवार से चार जुलाई तक बंद रखने का निर्णय लिया है। संघ की कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक में यह  निर्णय लिया गया है।  संघ के अध्यक्ष विनोद प्रसाद ने बताया कि इस निर्णय के बाद बाकरगंज, डाकबंगला, बोरिंग रोड, अशोक राजपथ, मछुआटोली और लंगरटोली की ज्वेलरी दुकानें बंद रहेंगी। कार्यकारिणी 4 जुलाई के पहले बंदी पर एक बार और स्थिति की समीक्षा करेगी। विशेष परिस्थिति में जिन्हें ग्राहकों को आभूषणों की डिलीवरी देनी है वे शुक्रवार शाम पांच बजे तक प्रतिष्ठान खोल सकते हैं। सदस्य अपने स्तर पर ग्रुप बनाकर क्षेत्र और बाजार के अनुसार सेनेटाइजेशन कार्य शुरू करेंगे। 

15:17 (IST)26 Jun 2020
बिहार के किस जिले से मिले कितने संक्रमित

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बिहार के अररिया में 11, औरंगाबाद में 3, बेगूसराय में 8, भागलपुर में 12, दरभंगा में 1, गया में 8, गोपालगंज में 13, जहानाबाद में 1, कटिहार में 3, किशनगंज में 2, मुंगेर में 10, नालन्दा में 3, नवादा में 11, पटना में 13, पूर्णिया में 3, समस्तीपुर में 8, सारण में 9, शेखपुरा में 3 और सीवान में 1 संक्रमित की पहचान हुई है। 

14:49 (IST)26 Jun 2020
पिछले डेढ़ माह पहले हरियाणा से अपने घर आया था युवक, लड़का पक्ष उदास

संक्रमित युवक का तिलक चढ़ाने गुरुवार शाम को लड़की वाले आने वाले थे। यह सूचना मिलते ही लड़का पक्ष उदास हो गया। परिजन यह बात मानने को तैयार नहीं थे कि उसके बेटे की रिपोर्ट पॉजिटिव है। कारण की वह युवक पिछले डेढ़ माह पहले हरियाणा से अपने घर आया था। चार दिन पूर्व अपनी जांच के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। दनियावां बीडीओ संजय कुमार सिन्हा और सीओ अजय राज व मुखिया पति प्रभात सिंह ने घंटों समझाया। उसके बाद युवक के मामा अस्पताल ले गए थे। उनकी जांच के लिए भी सैंपल लिया जा रहा है। वहीं उसके परिजनों की भी जांच होगी।

14:07 (IST)26 Jun 2020
तिलक समारोह की तैयारी चल रही थी तभी एम्बुलेंस पहुंची और युवक के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी

राजधानी पटना के दनियावां प्रखण्ड के मकसिदपुर गांव में गुरुवार को एक युवक की तिलक समारोह की तैयारी चल रही थी और शाम में लड़की पक्ष आने वाला था। इसी बीच दोपहर में स्थानीय प्रशासन व एम्बुलेंस गांव पहुंची और युवक के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी। इस कारण तिलक समारोह रोक देना पड़ा।

13:22 (IST)26 Jun 2020
बिहार में 123 नए मामले सामने आए

प्रदेश के स्वस्थ्य विभाग के मुताबिक बिहार में कोरोना के 123 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ बिहार में संक्रमितों का आंकड़ा 8611 पहुंच गया है। राज्य में कोरोना के चलते अबतक 56 लोगों की मौत हो चुकी है। इससे पहले राज्य स्वास्थ्य विभाग ने बताय था कि विगत 24 घंटों में 374 मरीज ठीक हो चुके हैं।

12:56 (IST)26 Jun 2020
अब तक 1.81 लाख से अधिक जांच

मंत्री मगल पांडेय ने कहा कि पटना के राजेंद्र मेमोरियल रिसर्च इंस्‍टीच्‍यूट (आरएमआरआइ) में कोबास मशीन से जांच शुरू हो गई है। इस मशीन की क्षमता एक दिन में 1000 से 1200 जांच करने की है। इससे राज्य में जांच की क्षमता बढ़ गई है। स्‍वासथ्‍य सचिव लोकेश कुमार के अनुसार बीते छह मार्च से 25 जून के बीच प्रदेश में 1,81,737 सैंपल की जांच की जा चुकी है, जिनमें 8,488 पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमितों में से अब तक 76.34 प्रतिशत ठीक भी हुए हैं। इसके बाद प्रदेश में एक्टिव मामले 1,951 ही रह गए हैं।

12:23 (IST)26 Jun 2020
25 जून तक टेस्ट किए गए सैंपलों की कुल संख्या 77,76,228 है

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक 25 जून तक टेस्ट किए गए सैंपलों की कुल संख्या 77,76,228 है और 25 जून को 2,15,446 सैंपलों का टेस्ट किया गया।

11:50 (IST)26 Jun 2020
77.5 फीसद कोरोना पॉजिटिव मरीज पूरी तरह से स्वस्थ

बिहार में कोरोना को लेकर यह राहत भरी खबर है। अब तक कुल 77.5 फीसद कोरोना पॉजिटिव मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं। राज्‍य में औसतन 10 से 11 दिनों में कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ हो रहे हैं। प्रति 10 लाख पर देश में मृत्यु दर जहां 11 है, वहीं बिहार में यह 0.45 फीसद है। जहां पूरे देश में प्रति 10 लाख लोगों में से 325 मरीज हैं, वहीं बिहार में प्रति 10 लाख लोगों में केवल 68 मरीज हैं।

11:22 (IST)26 Jun 2020
लालपुर और डोरंडा से एक- एक संक्रमित मिले

रांची के लालपुर और डोरंडा से एक- एक संक्रमित मिले हैं। इनमें लालपुर में एक पुरुष और डोरंडा में एक महिला पॉज़िटिव मिली हैं। डोरंडा में मिलने वाली महिला का पति पहले से पॉजिटिव मरीज था। उसका इलाज़ रिम्स में चल रहा है। कांटैक्ट ट्रैसिंग में उसकी पत्नी भी पॉजिटिव पायी गयी। वहीं धनबाद में पीएमसीएच का एक डॉक्टर भी संक्रमित पाया गया है। वह दंत चिकित्सक हैं।

10:56 (IST)26 Jun 2020
इन जिलो से इतने संक्रमित मिले

झारखंड के गिरिडीह से आठ, पूर्वी सिंहभूम से आठ, हजारीबाग,गुमला, कोडरमा से पांच-पांच, देवघर से चार, खूंटी से तीन, रांची से दो, सिमडेगा से दो, धनबाद से एक, बोकारो और पलामू से एक-एक संक्रमित मिले हैं। वहीं पूर्वी सिंहभूम से 16, गढ़वा से 11, सिमडेगा से एक, रांची से एक और सरायकेला से एक मरीज स्वस्थ हो गये हैं।

10:24 (IST)26 Jun 2020
गढ़वा, दुमका तथा पाकुड़ तीन जिले ऐसे हैैं, जहां अब कोई सक्रिय केस नहीं

नए संक्रमित मरीजों के मिलने के बाद राज्य में कुल सक्रिय केस की संख्या 644 हो गई है, जबकि अबतक संक्रमण की चपेट में आए कुल मरीजों की संख्या 2261 हो गई है। इनमें 1605 लोग कोरना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में अब भी पूर्वी सिंहभूम में सबसे अधिक सक्रिय केस है, जबकि सिमडेगा दूसरे स्थान पर है। गढ़वा, दुमका तथा पाकुड़ तीन जिले ऐसे हैैं, जहां अब कोई सक्रिय केस नहीं है। 

09:54 (IST)26 Jun 2020
मरीजों के तेजी से स्वस्थ होने की दर ने लोगों को राहत

झारखंड में कोरोना के मरीजों के तेजी से स्वस्थ होने की दर ने लोगों को राहत दी है। राज्य में अबतक 1605 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं गुरुवार को भी विभिन्न जिलों में 30 मरीजों ने कोरोना को मात दी। दूसरी ओर गुरुवार को राज्य के एक दर्जन जिलों में कोरोना के 42 नए मरीज भी मिले। इनमें अधिसंख्य प्रवासी हैं जो क्वारंटाइन में थे।

09:07 (IST)26 Jun 2020
छह मार्च से 25 जून के बीच प्रदेश में 181737 सैंपल की जांच

स्वास्थ्य सचिव लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि छह मार्च से 25 जून के बीच प्रदेश में 181737 सैंपल की जांच में अब तक 8488 पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमितों में से अब तक 76.34 प्रतिशत ठीक भी हुए हैं। जिसके बाद प्रदेश में एक्टिव मामले 1951 रह गए हैं।  

08:12 (IST)26 Jun 2020
बिहारः 8 जिलों में कोरोना के 300+ केस, पटना में सबसे ज्यादा 516

बिहार में कोरोनावायरस संक्रमण की रफ्तार लगातार तेज हो रही है। यहां अब हर दिन 200 से ज्यादा नए केस दर्ज हो रहे हैं। राज्य के 8 जिलों में तो तीन सौ से ज्यादा केस हैं। वहीं, राजधानी पटना में सबे ज्यादा 516 मामले दर्ज हुए हैं। जिन जिलों में तीन सौ से ज्यादा केस हैं, उनमें मधुबनी, सीवान, भागलपुर, बेगूसराय, मुंगेरा, रोहतास और समस्तीपुर शामिल हैं।