बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे और अंतिम चरण में हुई वोटिंग के बाद कई सारे एग्जिट पोल जारी हो गए हैं। Matrize, Peoples Pulse सहित तमाम एजेंसियों ने बिहार चुनाव के लिए एग्जिट पोल किए हैं।इन एग्जिट पोल्स में सरकार बनाने का दावा कर रहे विपक्षी महागठबंधन को निराशा का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, ज़्यादातर एजेंसियां एनडीए को पूर्ण बहुमत मिलने का दावा कर रही हैं। एग्जिट पोल से यह भी सामने आया है कि बिहार के विधानसभा चुनाव में पहली बार उतरी जन सुराज पार्टी के अलावा असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम सहित तमाम अन्य छोटे दलों को कितनी सीटों पर जीत मिलेगी?

बिहार में विधानसभा की 243 सीटें हैं और इसके लिए 6 और 11 नवंबर को वोटिंग हुई थी। चुनाव नतीजे तो 14 नवंबर को आएंगे लेकिन उससे पहले आ रहे एग्जिट पोल इस बात का संकेत देते हैं कि बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बन सकती है। वहीं, एक्सिस माई इंडिया का एग्जिट पोल आज शाम आएगा। ऐसे में बिहार चुनाव और एग्जिट पोल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए पढ़ें jansatta.com (एग्जिट पोल और ओपिनियन पोल में क्या होता है अंतर? जानें कैसे किया जाता है सर्वे)

किस एग्जिट पोल ने क्या कहा?

क्रम संख्याबिहार एग्जिट पोल 2025एनडीएमहागठबंधनजन सुराजअन्य
1Matrize147-16770 – 9000-0202-08
2People’s Pulse133-15975-10100-0502-08
3Dainik Bhaskar145-16073-9100-0305-07
4Peoples Insight133-14887-10200-0203-06
5JVC135-15088-10300-0103-06
6P-Marq142-16280-981-400-03
7Chanakya Strategies130-138100-10800-0003-05

एनडीए गठबंधन में बीजेपी, जेडीयू, लोजपा (रामविलास), हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा शामिल हैं। दूसरी ओर महागठबंधन में आरजेडी, कांग्रेस, विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) और वामपंथी दल हैं। (बिहार के पिछले चुनाव में एग्जिट पोल्स ने क्या बताया था, असल नतीजे कितने अलग?)

Live Updates
18:44 (IST) 11 Nov 2025

Bihar EXIT Poll LIVE: Chanakya Strategies के एग्जिट पोल में किसकी सरकार?

Chanakya Strategies के एग्जिट पोल में एनडीए को 130-138 सीटें मिल सकती है। इसी एग्जिट पोल में महागठबंधन को 100-108 सीटों का अनुमान जताया गया है। इसके अलावा अन्य दलों को 3-5 सीटें मिल सकती है।

18:42 (IST) 11 Nov 2025

Bihar Exit Poll 2025 Live: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिल सकते हैं 5 प्रतिशत वोट

सर्वे एजेंसी People Pulse के एग्जिट पोल के अनुसार प्रशांत किशोर की पार्टी को बिहार में करीब पाँच प्रतिशत वोट मिल सकते हैं। वहीं असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम को करीब एक प्रतिशत वोट मिल सकते हैं।

18:39 (IST) 11 Nov 2025

Bihar EXIT Poll LIVE: Matrize के एग्जिट पोल में AIMIM को कितनी सीटें?

Matrize के एग्जिट पोल में ओवैसी की पार्टी AIMIM को दो से तीन सीटें मिलने का अनुमान है जबकि अन्य दलों को शून्य से पांंच सीटें मिल सकती हैं।

18:37 (IST) 11 Nov 2025

Bihar EXIT Poll LIVE: Matrize के एग्जिट पोल में एनडीए की सरकार

Matrize के एग्जिट पोल में एनडीए सरकार का अनुमान जताया गया है। इस एग्जिट पोल के अनुसार, एनडीए को 147-167 मिलने का अनुमान जताया गया है जबकि महागठबंधन को 70-90 सीटें मिल सकती हैं। जन सुराज पार्टी को शून्य से दो सीटें मिल सकती हैं।

18:34 (IST) 11 Nov 2025
Bihar Exit Poll Live: बिहार चुनाव का पहला एग्जिट पोल अनुमान आ गया है

People Pulse के एग्जिट पोल के अनुसार बिहार चुनाव में नीतीश कुमार नीत एनडीए को 133 से 159 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं तेजस्वी यादव नीत महागठबंधन को 75 से 101 सीटें पाने का अनुमान है। इस पोल के अनुसार प्रशांत किशोर के जन सुराज पार्टी को शून्य से पाँच सीटों पर जीत मिल सकती है।

18:29 (IST) 11 Nov 2025

Bihar Exit Poll Live: पिछले विधान सभा चुनाव में एग्जिट पोल ने जताया था महागठबंधन की जीत का अनुमान

बिहार विधान सभा चुनाव 2020 के बाद ज्यादातर सर्वे एजेंसियों के एग्जिट पोल में महागठबंधन की जीत का अनुमान जताया गया था मगर वास्तविक नतीजे उसके उलट रहे थे। एनडीए को 125 सीटों पर जीत मिली थी और महागठबंधन को 110 सीटों पर जीत मिली। बिहार में सरकार बनाने के लिए 122 सीटों पर जीत की जरूरत होती है।

18:25 (IST) 11 Nov 2025
Bihar Exit Poll 2025: बिहार में मतदान का टूटा रिकॉर्ड

बिहार चुनाव के लिए पहले चरण की 121 सीटों के लिए 65.08 प्रतिशत मतदान हुआ था। पहले चरण में पिछले चुनाव के मुकाबले 7.79 प्रतिशत ज्यादा मतदान हुआ। 2020 में इन्हीं सीटों पर 65.08 प्रतिशत मतदान हुआ था। अगर एसआईआर में कटे नामों को ध्यान में रखें तो इस साल हुए मतदान पिछले इलेक्शन से 4.76 प्रतिशत ज्यादा है।

18:23 (IST) 11 Nov 2025

Bihar Election 2025 Exit Poll LIVE: ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को किया सील

बिहार में पहले और दूसरे चरण के मतदान के बाद मोहनिया में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को सील किया जा रहा है।

18:12 (IST) 11 Nov 2025
Bihar Election Exit Poll LIVE: मतदान प्रतिशत बढ़ने से होता है बदलाव- मीसा भारती

बिहार चुनाव पर आरजेडी सांसद मीसा भारती ने कहा, “इस बार बदलाव होगा क्योंकि महिलाएं चिंतित हैं, उन्हें अपने बच्चों के भविष्य की चिंता है। पिछले 20 सालों से यहां रोजगार के अवसर नहीं थे, न ही कोई कारखाने लगे। इसलिए महिलाएं बड़ी संख्या में वोट कर रही हैं। जब भी मतदान प्रतिशत बढ़ता है, बदलाव होता है।”

17:50 (IST) 11 Nov 2025
Bihar Election Exit Poll LIVE: तेजस्वी यादव हारेंगे, कांग्रेस का होगा सफाया- सांसद दीपक प्रकाश

बिहार भाजपा के सह-प्रभारी और सांसद दीपक प्रकाश ने कहा, “मैं बिहार के मतदाताओं, खासकर बहनों, माताओं और युवाओं को बधाई देना चाहता हूं… बिहार के मतदाता जागरूक हैं… तेजस्वी यादव खुद अपनी सीट हार गए हैं और कांग्रेस का पूरी तरह से सफाया हो गया है। एनडीए सरकार बनाने जा रहा है।”