बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे और अंतिम चरण में हुई वोटिंग के बाद कई सारे एग्जिट पोल जारी हो गए हैं। Matrize, Peoples Pulse सहित तमाम एजेंसियों ने बिहार चुनाव के लिए एग्जिट पोल किए हैं।इन एग्जिट पोल्स में सरकार बनाने का दावा कर रहे विपक्षी महागठबंधन को निराशा का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, ज़्यादातर एजेंसियां एनडीए को पूर्ण बहुमत मिलने का दावा कर रही हैं। एग्जिट पोल से यह भी सामने आया है कि बिहार के विधानसभा चुनाव में पहली बार उतरी जन सुराज पार्टी के अलावा असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम सहित तमाम अन्य छोटे दलों को कितनी सीटों पर जीत मिलेगी?

बिहार में विधानसभा की 243 सीटें हैं और इसके लिए 6 और 11 नवंबर को वोटिंग हुई थी। चुनाव नतीजे तो 14 नवंबर को आएंगे लेकिन उससे पहले आ रहे एग्जिट पोल इस बात का संकेत देते हैं कि बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बन सकती है। वहीं, एक्सिस माई इंडिया का एग्जिट पोल आज शाम आएगा। ऐसे में बिहार चुनाव और एग्जिट पोल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए पढ़ें jansatta.com (एग्जिट पोल और ओपिनियन पोल में क्या होता है अंतर? जानें कैसे किया जाता है सर्वे)

किस एग्जिट पोल ने क्या कहा?

क्रम संख्याबिहार एग्जिट पोल 2025एनडीएमहागठबंधनजन सुराजअन्य
1Matrize147-16770 – 9000-0202-08
2People’s Pulse133-15975-10100-0502-08
3Dainik Bhaskar145-16073-9100-0305-07
4Peoples Insight133-14887-10200-0203-06
5JVC135-15088-10300-0103-06
6P-Marq142-16280-981-400-03
7Chanakya Strategies130-138100-10800-0003-05

एनडीए गठबंधन में बीजेपी, जेडीयू, लोजपा (रामविलास), हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा शामिल हैं। दूसरी ओर महागठबंधन में आरजेडी, कांग्रेस, विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) और वामपंथी दल हैं। (बिहार के पिछले चुनाव में एग्जिट पोल्स ने क्या बताया था, असल नतीजे कितने अलग?)

Live Updates
19:18 (IST) 11 Nov 2025

Bihar Exit Poll 2025 Live: एग्जिट पोल के अनुसार महिलाएँ बनाएँगी नीतीश कुमार सरकार

माटरिज एग्जिट पोल के अनुसार 65 प्रतिशत महिलाओं ने एनडीए को वोट दिया और 27 प्रतिशत महिलाओं ने महागठबंधन को मत दिया। वहीं 52 प्रतिशत पुरुषों ने एनडीए को वोट दिया और 36 पुरुषों ने महागठबंधन को वोट दिया। बिहार के ज्यादातर चुनावों में महिला वोटर नीतीश कुमार को अन्य दलों से ज्यादा पसन्द करती रही हैं।

19:18 (IST) 11 Nov 2025

Bihar EXIT Poll LIVE: किस पार्टी को कितनी सीटें?

Matrize एग्जिट पोल के अनुसार, बीजेपी को 65-73, जेडीयू को 67-75, राजद को 53-58, कांग्रेस को 10-12 और लोजपा को 7-9 सीटें मिल सकती हैं।

19:06 (IST) 11 Nov 2025

Bihar EXIT Poll LIVE: JVC के एग्जिट पोल में किसकी सरकार?

टाइम्स नाउ और जेवीसी के एग्जिट पोल में एनडीए को 135-150 सीटों का अनुमान जताया गया है। राज्य में महागठबंधन को 88-103 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा अन्य दलों को तीन से सात सीटें मिल सकती हैं।

19:05 (IST) 11 Nov 2025

Bihar Exit Poll Live: टीआईएफ के एग्जिट पोल में एनडीए को प्रचंड बहुमत, जन सुराज का सूपड़ा साफ

टीआईएफ के एग्जिट पोल सर्वे के अनुसार एनडीए को 184 से 209 और महागठबंधन को 76-95 सीटें मिल सकती हैं। जन सुराज को एक भी सीट नहीं मिलेगी।

19:00 (IST) 11 Nov 2025

Bihar Exit Poll 2025 Live: जेवीसी के एग्जिट पोल में भी एनडीए की सरकार

बिहार चुनाव 2025 के लिए कराए गये जेवीसी के एग्जिट पोल में एनडीए को 135 से 150 सीटें, महागठबंधन को 88 से 133 सीटें और प्रशांत किशोर की जन सुराज को 0 से 1 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है।

18:59 (IST) 11 Nov 2025

Bihar EXIT Poll LIVE: डीवी रिसर्च के एग्जिट पोल में भी महागठबंधन को झटका?

डीवी रिसर्च के एग्जिट पोल में एनडीए को 137-152 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। इस एग्जिट पोल में महागठबंधन को 83-98 मिलने की बात कही गई है जबकि जुन सुराज पार्टी को0-4 सीटें मिल सकती हैं।

18:53 (IST) 11 Nov 2025
Bihar EXIT Poll LIVE: Matrize के एग्जिट पोल में किस गठबंधन को कितने वोट?

IANS-Matrize के एग्जिट पोल में एनडीए को 48% और महागठबंधन को 37% वोट मिलने की संभावना जताई गई है।

18:52 (IST) 11 Nov 2025

Bihar Exit Poll 2025 Live: Praja Poll Analysis के सर्वे में एडीए को दो-तिहाई बहुमत

Praja Poll Analysis के एग्जिट पोल में एनडीए को 186 सीटें, महागठबंधन को 50 सीटें और अन्य को 07 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

18:46 (IST) 11 Nov 2025

Bihar EXIT Poll LIVE: भास्कर रिपोर्टर्स एग्जिट पोल में किसकी सरकार?

समाचार पत्र दैनिक भास्कर के रिपोर्टर्स पोल में एनडीए को 145-160, महागठबंधन को 73-91  अन्य दलों को 5-10 सीटों का अनुमान जताया गया है।

18:45 (IST) 11 Nov 2025
Bihar Exit Poll 2025 Live: दैनिक भास्कर के रिपोर्टर पोल में एनडीए को बहुमत का अनुमान

दैनिक भास्कर अखबार के रिपोर्टरों के एग्जिट पोल के अनुसार बिहार में नीतीश कुमार नीत एनडीए को बहुमत मिल सकता है। भासक्र द्वारा एनडीए की 145 से 160 सीटों पर जीत का अनुमान जताया गया है।