बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बीएसपी ने दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, इस लिस्ट में बसपा ने 40 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। इससे पहले एक और लिस्ट मायावती की पार्टी जारी कर चुकी है। बसपा प्रमुख का दलित वोटरों पर खास ध्यान है और उसी आधार पर प्रत्याशियों का ऐलान हो रहा है।
प्रत्याशी | विधानसभा का नाम | श्रेणी | जिला |
श्रीमती रिमझिम देवी | 126 – महुआ | सामान्य | वैशाली |
श्री विनय कुमार राम | 133 – समस्तीपुर | सामान्य | समस्तीपुर |
श्री सोनू कुमार | 118 – छपरा | सामान्य | सारण |
श्री अभिषेक कुमार | 123 – हाजीपुर | सामान्य | वैशाली |
श्री संतोष राय | 135 – मोरवा | सामान्य | समस्तीपुर |
मोहम्मद अब्दुल हक | 146 – बेगूसराय | सामान्य | बेगूसराय |
श्री सुबोध कुमार राम | 147 – बखरी (सु.) | अनु. जाति | बेगूसराय |
श्री दशरथ राम | 148 – अलौली (सु.) | अनु. जाति | खगड़िया |
श्री सुनील कुमार चौधरी | 154 – पीरपैंती (सु.) | अनु. जाति | भागलपुर |
श्री रविन्द्र कुमार दास | 167 – सूर्यगढ़ा | सामान्य | लखीसराय |
श्री परवल कुमार | 168 – लखीसराय | सामान्य | लखीसराय |
श्री बनवारी कुमार | 171 – अस्थावाँ | सामान्य | नालन्दा |
श्री ललितेश्वर कुमार | 187 – मनेर | सामान्य | पटना |
श्री मनोज कुमार | 190 – पालीगंज | सामान्य | पटना |
श्री सुशान्त | 189 – मसौढ़ी (सु.) | अनु. जाति | पटना |
श्री राम प्रवेश यादव | 191 – विक्रम | सामान्य | पटना |
श्री मृत्युंजय भरद्वाज | 194 – आरा | सामान्य | भोजपुर |
श्री संजय कुमार | 197 – जगदीशपुर | सामान्य | पटना |
श्री अलख निरंजन पाल | 185 – फतुहा | सामान्य | पटना |
श्री संजय कुमार | 220 – ओबरा | सामान्य | औरंगाबाद |
जानकारी के लिए बता दें कि बिहार की राजनीति में सभी पार्टियों की नजर दलित वोटों पर भी रहती है। चमार, पासी, कुर्मी, महतो कुछ ऐसी जातियां हैं जिन पर बसपा की खास नजर रहती है। पार्टी ने राज्य में हमेशा से ही सीमित चुनाव लड़ रहा है, कुछ खास सीटों पर ध्यान केंद्रित किया है। इस बार भी उसी रणनीति के तहत प्रत्याशियों का ऐलान हो रहा है।
वैसे एक तरफ बसपा ने प्रत्याशियों का ऐलान किया है तो वहीं बीजेपी भी सभी 101 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है, एनडीए के दूसरे दलों ने भी ऐलान कर दिया है। लेकिन महागठबंधन में अभी भी आम सहमति नहीं बन पाई है, मुलाकातों का दौर तो जारी है, लेकिन सीटों को लेकर ऐलान नहीं हो पाया है। अगर सभी पार्टियों के उम्मीदवार जानने हैं तो तुरंत यहां क्लिक करें