बिहार विधानसभा चुनाव में मोकामा विधानसभा सीट से अनंत सिंह की बड़ी जीत हुई। हालांकि अब उन्हें कोर्ट से झटका लगा है। दुलारचंद यादव हत्या मामले में अनंत सिंह जेल में बंद हैं। हालांकि आज उनकी जमानत अर्जी कोर्ट से खारिज हो गई। मामले की सुनवाई पटना सिविल कोर्ट में हुई, जहां पर उनकी याचिका को खारिज किया गया।

दुलारचंद यादव की हत्या मामले में जेल में बंद हैं अनंत सिंह

अनंत सिंह अभी न्यायिक हिरासत में हैं और उन्होंने जमानत के लिए याचिका दाखिल की थी। 30 अक्टूबर को मोकामा के टाल क्षेत्र में दुलारचंद यादव की हत्या हुई थी। दुलारचंद यादव जन सुराज पार्टी के समर्थक थे और प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी के लिए प्रचार कर रहे थे। बता दें कि वोटिंग से ठीक पहले ही अनंत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था और उसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

घटना के समय अनंत सिंह मौके पर मौजूद थे और उन्होंने आचार संहिता का उल्लंघन किया था, ऐसा प्रशासन ने माना है। दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में दर्ज एफआईआर में कहा गया है कि 30 अक्टूबर को घटना वाले दिन जेडीयू और जन सुराज पार्टी के समर्थकों के बीच तारतर गांव में झड़प हुई और इस दौरान अनंत सिंह ने दुलारचंद यादव पर गोली चला दी।

दुलारचंद यादव के गांव में भी कायम रहा अनंत सिंह का दबदबा, पीयूष प्रियदर्शी तो महज इतने वोट में निपट गए

पटना के एसएसपी कार्तिकेय के. शर्मा का कहना था कि अनंत सिंह और उसके साथियों की गिरफ्तारी सीसीटीवी फुटेज, गवाहों के बयानों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जांच के बाद की गई है। उन्होंने कहा था कि अब तक इकट्ठा किए गए सबूतों के आधार पर यह पता चला है कि जब अनंत सिंह घटना स्थल पर मौजूद थे।

मोकामा से अनंत सिंह ने दर्ज की थी जीत

अनंत सिंह ने 28,206 वोटों से राजद की वीणा देवी को हराया है। वीणा देवी सूरजभान सिंह की पत्नी हैं। अनंत सिंह को आखिरी यानी 26वें राउंड तक 91416 वोट मिले, जबकि राष्ट्रीय जनता दल की वीणा देवी को 63210 वोट मिले हैं। वहीं जन सुराज के पियूष प्रियदर्शी को केवल 19365 वोट मिले हैं।

बिहार मंत्रिमंडल 2025 – पार्टी के अनुसार वितरण

27 सदस्यीय मंत्रिमंडल की पूर्ण सूची
भारतीय जनता पार्टी (BJP)
14
सम्राट चौधरी उप मुख्यमंत्री
विजय कुमार सिन्हा उप मुख्यमंत्री
मंगल पांडेय
दिलीप कुमार जायसवाल
रामकृपाल यादव
नितिन नबीन
संजय सिंह टाइगर
अरुण शंकर प्रसाद
सुरेंद्र मेहता
नारायण प्रसाद
रमा निषाद
लखेंद्र कुमार रौशन
श्रेयसी सिंह
डॉ. प्रमोद कुमार
जनता दल (यूनाइटेड) – JDU
8
नीतीश कुमार मुख्यमंत्री
विजय कुमार चौधरी
बिजेंद्र कुमार यादव
श्रवण कुमार
अशोक चौधरी
लेशी सिंह
मदन सहनी
सुनील कुमार
जमां खान
लोजपा (राम विलास) – LJP(RV)
2
संजय कुमार
संजय कुमार सिंह
अन्य दल (HAMS + रालोमो)
2
संतोष कुमार सुमन HAMS
दीपक प्रकाश रालोमो
Express InfoGenIE