High Profile Seats Bihar Election 2025 Phase 1: बिहार विधानसभा चुनाव में आज (मंगलवार) पहले चरण के लिए प्रचार का आखिरी दिन है। आगामी 6 नवंबर को पहले चरण की वोटिंग होगी, जिसमें बिहार की कई हाई-प्रोफाइल सीटों पर मतदान होना है। इस चरण में कई दिग्गज नेताओं की किस्मत दांव पर लगी हुई है।
आइए जानते हैं कि पहले चरण की वोटिंग में कौन-कौन सी सीटें सबसे अहम हैं, जिन पर सभी की नजरें टिकी हैं और किन दिग्गजों की साख इस चरण में दांव पर लगी है।
पहले चरण में कौन-कौन सी सीटों पर होगा मतदान?
| क्रमांक | सीट का नाम | 
| 1 | आलमनगर | 
| 2 | बिहारीगंज | 
| 3 | सिंहेश्वर (एससी) | 
| 4 | मधेपुरा | 
| 5 | सोनबर्षा (एससी) | 
| 6 | सहरसा | 
| 7 | सिमरी बख्तियारपुर | 
| 8 | महिषी | 
| 9 | कुशेश्वर अस्थान (एससी) | 
| 10 | गौरा बौराम | 
| 11 | बेनीपुर | 
| 12 | अलीनगर | 
| 13 | दरभंगा ग्रामीण | 
| 14 | दरभंगा | 
| 15 | हायाघाट | 
| 16 | बहादुरपुर | 
| 17 | केवटी | 
| 18 | जाले | 
| 19 | गायघाट | 
| 20 | औराई | 
| 21 | मीनापुर | 
| 22 | बोचहां (एससी) | 
| 23 | सकरा (एससी) | 
| 24 | कुरहनी | 
| 25 | मुजफ्फरपुर | 
| 26 | कांति | 
| 27 | बरुराज | 
| 28 | पारू | 
| 29 | साहेबगंज | 
| 30 | बैकुंठपुर | 
| 31 | बरौली | 
| 32 | गोपालगंज | 
| 33 | कुचायकोट | 
| 34 | भोरे (एससी) | 
| 35 | हथुआ | 
| 36 | सीवान | 
| 37 | जीरादेई | 
| 38 | दरौली (एससी) | 
| 39 | रघुनाथपुर | 
| 40 | दरौंदा | 
| 41 | बड़हरिया | 
| 42 | गोरियाकोठी | 
| 43 | महराजगंज | 
| 44 | एकमा | 
| 45 | मांझी | 
| 46 | बनियापुर | 
| 47 | तरैया | 
| 48 | मढ़ौरा | 
| 49 | छपरा | 
| 50 | गरखा (एससी) | 
| 51 | अमनौर | 
| 52 | परसा | 
| 53 | सोनपुर | 
| 54 | हाजीपुर | 
| 55 | लालगंज | 
| 56 | वैशाली | 
| 57 | महुआ | 
| 58 | राजा पाकर (एससी) | 
| 59 | राघोपुर | 
| 60 | महनार | 
| 61 | पातेपुर (एससी) | 
| 62 | कल्याणपुर (एससी) | 
| 63 | वारिसनगर | 
| 64 | समस्तीपुर | 
| 65 | उजियारपुर | 
| 66 | मोरवा | 
| 67 | सरायरंजन | 
| 68 | मोहिउद्दीननगर | 
| 69 | विभूतिपुर | 
| 70 | रोसेरा (एससी) | 
| 71 | हसनपुर | 
| 72 | चेरिया-बरियारपुर | 
| 73 | बछवाड़ा | 
| 74 | तेघड़ा | 
| 75 | मटिहानी | 
| 76 | साहेबपुर कमाल | 
| 77 | बेगूसराय | 
| 78 | बखरी (एससी) | 
| 79 | अलौली (एससी) | 
| 80 | खगड़िया | 
| 81 | बेलदौर | 
| 82 | परबत्ता | 
| 83 | तारापुर | 
| 84 | मुंगेर | 
| 85 | जमालपुर | 
| 86 | सूर्यगढ़ा | 
| 87 | लखीसराय | 
| 88 | शेखपुरा | 
| 89 | बरबीघा | 
| 90 | अस्थावां | 
| 91 | बिहारशरीफ | 
| 92 | राजगीर (एससी) | 
| 93 | इस्लामपुर | 
| 94 | हिल्सा | 
| 95 | नालंदा | 
| 96 | हरनौत | 
| 97 | मोकामा | 
| 98 | बाढ़ | 
| 99 | बख्तियारपुर | 
| 100 | दीघा | 
| 101 | बांकीपुर | 
| 102 | कुम्हरार | 
| 103 | पटना साहिब | 
| 104 | फतुहा | 
| 105 | दानापुर | 
| 106 | मनेर | 
| 107 | फुलवारी (एससी) | 
| 108 | मसौढ़ी (एससी) | 
| 109 | पालीगंज | 
| 110 | बिक्रम | 
| 111 | सन्देश | 
| 112 | बरहरा | 
| 113 | आरा | 
| 114 | अगिआंव (एससी) | 
| 115 | तरारी | 
| 116 | जगदीशपुर | 
| 117 | शाहपुर | 
| 118 | ब्रह्मपुर | 
| 119 | बक्सर | 
| 120 | डुमरांव | 
| 121 | राजपुर (एससी) | 
पहले चरण में 121 सीटों पर मतदान होना है। इनमें तेजस्वी यादव, सम्राट चौधरी, मैथिली ठाकुर और खेसारी लाल यादव जैसे कई चर्चित नाम मैदान में हैं। जनता इसी चरण में इन नेताओं के भाग्य का फैसला करने जा रही है। इसके अलावा विजय कुमार सिंह, तेज प्रताप यादव, उमेश कुशवाहा और भोला यादव जैसे नाम भी पहले चरण में ही मैदान में हैं।
जेडीयू के गढ़ तारापुर में इस बार करीबी मुकाबला देखने को मिल सकता है। यहां से उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राजद के अरुण कुमार के बीच सीधी टक्कर है। वहीं, राजद के पारंपरिक गढ़ राघोपुर से तेजस्वी यादव चुनावी मैदान में हैं। उनके समर्थन में जोरदार प्रचार अभियान चलाया गया है। इस सीट पर भाजपा के सतीश कुमार यादव और जन स्वराज पार्टी की चंचल सिंह उन्हें कड़ी चुनौती दे रहे हैं।
पहले चरण के पांच प्रमुख मुकाबले
| सीट का नाम | एनडीए प्रत्याशी | महागठबंधन प्रत्याशी | 
| तारापुर | सम्राट चौधरी (उपमुख्यमंत्री, भाजपा) | अरुण कुमार (राजद) | 
| राघोपुर | सतीश कुमार यादव (भाजपा) | तेजस्वी यादव (राजद) | 
| महुआ | संजय सिंह (लोजपा) | मुकेश कुमार रोशन (राजद) | 
| अलीपुर | मैथिली ठाकुर (भाजपा) | विनोद मिश्रा (राजद) | 
| मोकामा | अनंत सिंह | वीणा देवी (राजद) | 
महुआ सीट भी इस बार चर्चा में है। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव, जो अब परिवार से अलग राजनीति कर रहे हैं, यहां से चुनावी मैदान में हैं। इस सीट पर दो भाइयों के बीच सियासी संघर्ष देखने को मिल रहा है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। महुआ सीट पर तेज प्रताप यादव का मुकाबला राजद के मुकेश कुमार रोशन से है, जबकि लोजपा के संजय सिंह भी इसी सीट से किस्मत आजमा रहे हैं।
अलीपुर सीट पर भी सबकी नजर है। भाजपा ने यहां बड़ा प्रयोग करते हुए लोकगायिका मैथिली ठाकुर को टिकट दिया है। उनका मुकाबला राजद के विनोद मिश्रा से है। हाल ही में गिरफ्तार हुए राजद प्रत्याशी अनंत सिंह की किस्मत का फैसला भी पहले चरण में ही होना है। उनकी गिरफ्तारी इस समय बिहार चुनाव का बड़ा मुद्दा बन चुकी है। इसके अलावा मंगल पांडे, श्याम रजक, श्रेयसी सिंह, रामकृपाल यादव और नितिन नवीन जैसे चेहरे भी पहले चरण में मैदान में हैं।
पहले चरण में कितने मतदाता, कितने उम्मीदवार?
चुनाव आयोग के अनुसार, पहले चरण में 3 करोड़ 75 लाख 13 हजार 302 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 1 करोड़ 98 लाख 35 हजार 325 पुरुष, 1 करोड़ 76 लाख 77 हजार 219 महिलाएं और 758 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। पहले चरण में 45,341 बूथों पर मतदान होगा, यहां भी 45,324 मुख्य बूथ और 17 सहायक बूथ होंगे।
पहले चरण में एनडीए की ओर से जदयू के 57, भाजपा के 48, और लोजपा के 13 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय लोक जनशक्ति मोर्चा के 2 प्रत्याशी भी पहले चरण में मुकाबले में हैं। लोकतंत्र शक्ति पार्टी की प्रत्याशी सीमा सिंह का नामांकन रद्द हो गया था। वहीं, महागठबंधन की ओर से राजद के 71, कांग्रेस के 24 और लेफ्ट के 14 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। प्रशांत किशोर की जन स्वराज पार्टी के 118 प्रत्याशी भी इस चरण में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। पहले चरण के नतीजे ही उनके भविष्य की दिशा तय करेंगे।
