LJPR Candidate List 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने 14 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगाई है।
पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल खालिक ने नई दिल्ली में प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि यह लिस्ट बिहार के विभिन्न जिलों और विधानसभा क्षेत्रों के लिए तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों का चयन क्षेत्रीय जरूरतों, सामाजिक समीकरणों और कार्यकर्ताओं की मेहनत को ध्यान में रखकर किया गया है।
क्रम | विधानसभा | लोजपा (RV) प्रत्याशी का नाम |
1 | गोविंदगंज | राजू तिवारी |
2 | सिमरी बख्तियारपुर | संजय कुमार सिंह |
3 | दरौली | विष्णु देव पासवान |
4 | गरखा | सीमांत मृणाल |
5 | साहेबपुर कमाल | सुरेंद्र कुमार |
6 | बखरी | संजय कुमार |
7 | परबत्ता | बाबुलाल शौर्य |
8 | नाथनगर | मिथुन कुमार |
9 | पालीगंज | सुनील कुमार |
10 | ब्रह्मपुर | हुलास पांडे |
11 | डेहरी | राजीव रंजन सिंह |
12 | बलरामपुर | संगीता देवी |
13 | मखदुमपुर | रानी कुमारी |
14 | ओबरा | प्रकाश चंद्र |
NDA के घटक दलों में सीटों का बंटवारा
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के घटक दलों के बीच सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय हो गया है। राज्य की कुल 243 विधानसभा सीटों के लिए सहमति के अनुसार, सीटों का बंटवारा इस प्रकार हुआ-
जनता दल (यूनाइटेड) (JDU): 101 सीटें
भारतीय जनता पार्टी (BJP): 101 सीटें
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) [LJP(R)]: 29 सीटें
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM): 6 सीटें
राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM): 6 सीटें