Barbigha, Bihar Assembly Election 2025: बिहार के ज्यादातर राजनीतिक दल विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी शुरू कर चुके हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी, राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और प्रशांत किशोर जैसे नेता सार्वजनिक कार्यक्रमों के जरिए राज्य में चुनाव की भूमिका बनाना प्रारम्भ कर चुके हैं। बिहार की कई विधान सभा सीटों पर भाजपा नीत एनडीए और राजद नीत महागठबंधन के बीच पिछले विधान सभा चुनाव में बेहद नजदीकी मुकाबला हुआ था। ऐसी ही विधान सभा सीट है- बरबीघा विधान सभा।
बिहार विधान सभा चुनाव 2020 में सत्ताधारी दल जदयू के प्रत्याशी सुदर्शन कुमार ने मात्र 113 वोटों से अपने नजदीकी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के गजानन्द शाही को हराया था। 2015 की विधान सभा चुनाव में सुदर्शन कुमार ने कांग्रेस के टिकट पर इस सीट से जीत हासिल की थी। उन्होंने रालोसपा के उम्मीद श्यो कुमार को हराया था। गजानन्द शाही ने 2010 में जेडीयू के टिकट पर इस सीट से कांग्रेस के अशोक चौधरी को हराया था।
वर्ष | विजेता नाम | पार्टी | वोटों की संख्या | दूसरे स्थान पर रहने वाला प्रत्याशी | पार्टी | वोटों की संख्या | जीत का अंतर |
2020 | सुदर्शन कुमार | JDU | 39,878 | गजानन्द शाही | INC | 39,765 | 113 वोटों से |
2015 | सुदर्शन कुमार | INC | 46,406 | श्यो कुमार | RLSP | 30,689 | 15,717 वोटों से |
2010 | गजानन्द शाही | JDU | 24,136 | अशोक चौधरी | INC | 21,089 | 21089 वोटो सें |
बरबीघा सीट में 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजे भी मायने रखते हैं। एनडीए ने इस सीट पर 29,000 से भी ज्यादा वोटों की बढ़त बनाई थी। ऐसे में विधानसभा चुनाव में भी यहां मुकाबला काफी रोचक बन सकता है।
बरबीघा सीट के जातीय समीकरण की बात करें तो यहां अनुसूचित जाति की आबादी 22.5% है, जबकि मुस्लिम आबादी लगभग 4.8% है। बरबीघा सीट पर ग्रामीण क्षेत्र में 84.4% लोग रहते हैं।