बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं। इस बार उन्होंने गुरुवार भरे मंच से कुछ महिलाओं को डांट दिया। इसका एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
नीतीश कुमार सिवान जिले में विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे थे और यहां भ्रमण के दौरान मैरवा के राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में मंच से लोगों को संबोधित भी किया। इसी संबोधन के दौरान कुछ लोग भाषण के बीच में ही छोड़कर जाने लगे तो उन्होंने उन लोगों पर अपनी नाराजगी जाहिर की और बैठने को कहा।
‘अरे महिला सब काहे भाग रही’
वायरल वीडियो में नीतीश कुमार यह कहते हुए सुने जा रहे हैं, “ऐसे मत भागिए, अरे महिला सब काहे भाग रही हो, जानोगी नहीं तो कैसे जानोगी इतना काम किया महिला सब के लिए। बैठो सब सुनो।” (आप सभी महिलाएं क्यों भाग रही हैं? अगर आप रुककर सुनेंगी नहीं तो आपको कैसे पता चलेगा कि आपके लिए क्या किया जा रहा है?)
जिले को 202 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात
मुख्यमंत्री सिवान जिले में एक सप्ताह पहले शुरू की गई राज्यव्यापी ‘समृद्धि यात्रा’ के तहत दौरे पर थे। मुख्यमंत्री ने जिले में 202 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इनमें से 157 करोड़ रुपये की 40 परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई, जबकि 45 करोड़ रुपये की 31 अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया।
जेडीयू के प्रमुख नीतीश कुमार के अलावा यहां उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, वरिष्ठ मंत्री विजय कुमार चौधरी और मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत सहित अन्य लोग मंच पर उपस्थित थे।
पहले कर चुके हैं ये बड़ा कांड
इससे पहले मुख्यमंत्री एक मुस्लिम युवती का नाकाब खींच लिया था। नीतीश कुमार उस दौरान आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र बांट रहे थे। इसे लेकर राज्य में खूब हंगामा मचा था। आगे पढ़िए ‘नीतीश कुमार रत्न तो हैं, इसमें कोई शक नहीं…’, भारत रत्न देने की मांग पर आरजेडी ने लिए मजे
