Bihar Board 12th Result 2023: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) जल्द ही सभी स्ट्रीम के लिए कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा। अभी तक, परिणाम जारी करने की आधिकारिक तिथि और समय की घोषणा नहीं की गई है। परीक्षा देने वाले 13 लाख से अधिक उम्मीदवार बेसब्री से नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट (biharboardonline.bihar.gov.in) (Results.biharboardonline.com) /ट्विटर हैंडल पर नजर रखें ताकि कोई अपडेट न छूटे।

12वीं के परिणाम के बाद घोषित होगा 10वीं का रिजल्ट

बीएसईबी 12वीं का रिजल्ट कल शाम 4 बजे आने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स की मानें तो बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2023 इसी हफ्ते घोषित किया जा सकता है। 12वीं के नतीजे जारी होने के 3-4 दिन बाद 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। बिहार बोर्ड इंटर टॉपर्स 2023 के नामों की घोषणा बिहार 12वीं के रिजल्ट के साथ की जाएगी।

बीएसईबी 12वीं रिजल्ट 2023: चेक करने के स्टेप्स

बीएसईबी 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना चाहिए। उसके बाद होमपेज पर बिहार इंटरमीडिएट रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। अगले चरण में अपना लॉगिन विवरण भरें। विवरण भरने के बाद बीएसईबी बिहार इंटर के परिणाम 2023 आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे। अपने मार्क्स चेक करें और डाउनलोड करें के बाद उसका प्रिंटआउट ले लें।

बता दें,बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के तुरंत बाद बोर्ड कॉपियों का मूल्यांकन शुरू करता है। कॉपियों के मूल्यांकन में करीब 22 से 25 दिन का समय लगता है। यह प्रक्रिया समाप्त होने के बाद बिहार बोर्ड परिणाम घोषित करता है। बिहार बोर्ड पिछले 2-3 वर्षों में बोर्ड परिणाम घोषित करने में काफी एक्टिव रहा है। छात्र अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर जा सकते हैं।

साल 2018 के बाद बोर्ड ने परीक्षा परिणाम तेजी से घोषित किए

2018 में बीएसईबी ने कक्षा 12 की परीक्षा 6 फरवरी से 16 फरवरी तक आयोजित की थी, लेकिन परिणाम महीनों बाद 6 जून को घोषित किया गया था। इसके बाद बोर्ड ने परीक्षा परिणाम को घोषित करने में तेजी दिखाई। कोविड के बावजूद 2020 में इंटर की परीक्षा 3 फरवरी से 13 फरवरी तक हुई और 24 मार्च को रिजल्ट घोषित हुआ। फिर 2021 में 13 फरवरी को परीक्षा संपन्न होने के बाद 26 मार्च को रिजल्ट घोषित किया गया। पिछले साल बिहार बोर्ड ने अपने पिछले परीक्षा परिणाम में और तेजी दिखाई, क्योंकि परीक्षाएं 1 फरवरी से 14 फरवरी के बीच आयोजित की गई थीं, और फिर लगभग एक महीने के बाद बोर्ड ने 16 मार्च को परिणाम घोषित कर दिए थे।