बिहार के सारन जिले में एक समारोह में लाइव कार्यक्रम कर रहीं भोजपुरी लोक गायिका निशा उपाध्याय को हर्ष फायरिंग के दौरान एक गोली लग गई। उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया, वहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। गोली गायिका निशा उपाध्याय के लेफ्ट थाई में लगी। उन्हें पटना के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बिहार के सारन जिले के गौर बसंत गांव निवासी गायिका निशा उपाध्याय अक्सर स्थानीय समारोहों में अपना कार्यक्रम पेश करती हैं।

बुधवार की रात वह एक यज्ञोपवीत कार्यक्रम के बाद आयोजित संगीत समारोह में अपना कार्यक्रम पेश कर रही थीं। इसी दौरान वहां पर कुछ लोग हर्ष फायरिंग करने लगे। इस दौरान एक गोली उनके लेफ्ट थाई में लगी और वह गिर गईं। इससे कार्यक्रम में अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोग फौरन उनको लेकर स्थानीय अस्पताल पहुंचे, बाद में उन्हें पटना के मैक्स हास्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।