पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने मंत्रिमंडल के विभागों में बदलाव किया है। उन्होने कैबिनेट मंत्रियों के विभागों के पुनर्आवंटन की अनुमति देने के लिए पंजाब के राज्यपाल को पत्र लिखा है। भगवंत मान ने मंत्री अमन अरोड़ा से उनके विभाग वापस ले लिए हैं। उनसे वापस लिए गए विभागों में लोकल बॉडीज और लोक संपर्क विभाग शामिल है। यह दोनों विभाग अब मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद देखेंगे। जबकि लोक संपर्क विभाग चेतन सिंह जौड़ामाजरा को दे दिया गया है।
क्या बदलाव हुए हैं?
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल को चिट्ठी लिख मंत्रीमंडल में बदलाव किए हैं। अब मंत्री अमन अरोड़ा दो विभाग वापस लेकर उन्हें बदले में प्रशासनिक सुधार महकमा दिया गया है। अमन अरोड़ा के पास अब कुल चार विभागों की जिम्मेदारी रहेगी। मुख्यमंत्री ने चेतन सिंह जौड़ामाजरा से फूड प्रोसेसिंग महकमा वापस लेते हुए इसे लालजीत सिंह भुल्लर को सौंप दिया गया है। मंत्री मीत हेयर से प्रंबधकीय सुधार विभाग वापस लेकर उसे अमन अरोड़ा को सौंप दिया गया है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान के पास अब सामान्य प्रशासन, गृह मंत्रालय, विजीलैंस, सहकारिता, इंडस्ट्री व कॉमर्स, जेल, लीगल मामले, सिविल एविएशन, शहरी विकास विभाग होंगे। वहीं अमन अरोड़ा के पास न्यू एनर्जी रिसोर्सिज, प्रिंटिंग और स्टेशनरी, गवर्नैंस रिफार्मस इंप्लायमैंट जैनरेशन, गुरमीत सिंह मीत हेयर के पास जल संसाधन, माइन्स, साइंस व टैक्नोलोजी पर्यावरण, खेल और युवा मामलों के विभाग हैं।
शासन सुधार विभाग को गुरमीत सिंह मीत हायर और अनमोल गगन मान से शिकायत निवारण विभाग लेने का प्रस्ताव दिया गया है। ये दोनों विभाग अमन अरोड़ा को दिए जाने का प्रस्ताव है। सीएम मान नेअमन अरोड़ा को रोजगार सृजन एवं प्रशिक्षण विभाग भी दिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से यह चर्चा है कि राजस्थान और मध्य प्रदेश के दौरे के दौरान सीएम मान और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के बीच इस मुद्दे पर चर्चा हुई थी। पंजाब राजभवन के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक हालांकि उन्हें विभागों के पुनर्आवंटन के लिए मुख्यमंत्री से पत्र मिला है, राज्यपाल ने अभी तक फ़ाइल पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं, जिसके बाद एक अधिसूचना जारी की जाएगी।