Bengaluru Murder Case: बेंगलुरु में हत्या का एक ऐसा केस सामने आया है, जिससे पूरे शहर में हड़कंप मच गया है। एक महिला के शव को 20 से ज्यादा टुकड़ों में काटकर फ्रिज में रखा दिया गया। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, यह पूरा का पूरा मामला बेंगलुरु के व्यालिकावल का है। पुलिस को शक है कि हत्या करीब 15 दिन पहले की गई थी।

पुलिस ने बताया कि बेंगलुरु के व्यालिकावल के एक घर में शनिवार को महिला का शव 20 से ज्यादा टुकड़ो में कटा हुआ मिला। उन्होंने आगे कहा कि 29 साल की महालक्ष्मी बेंगलुरु के पास नेलमंगला की रहने वाली है। पुलिस ने महिला के पति की पहचान हेमंत दास के तौर पर की है। महिला बेंगलुरु में अकेली रहती थी। पुलिस को शक है कि हत्या करीब 15 दिन पहले हुई थी और शव के कटे हुए टुकड़ों को 165 लीटर के फ्रीज में रखा गया था।

किस तरह हुआ मामले का खुलासा

इस पूरे मामला का खुलासा उस समय हुआ जब पड़ोसियों को शव की बदबू आई और उन्होंने मृतका के परिवार को जानकारी दी। इसके बाद परिवार के सदस्य वहां पर पहुंचे। व्यालिकावल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मध्य बेंगलुरु के पुलिस उपायुक्त शेखर एच टेक्कन्नावर ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरी जांच चल रही है।

नोएडा में सरेआम युवक की हत्या, मेट्रो स्टेशन के नीचे मारी गोली

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला की उम्र 25 से 30 साल के बीच होने का शक है। बेंगलुरु पुलिस अधिकारी सबूत जुटाने और इस जघन्य अपराध के पीछे के शख्स की तलाश करने की पूरी कोशिश में जुटे हुए हैं। पुलिस ने लोगों से आग्रह किया है मामले से जुड़ी कोई भी जानकारी मिले तो वह हमारे सामने लेकर आएं ताकि गुत्थी को सुलझाने में मदद मिल सके।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, महालक्ष्मी एक मशहूर मॉल में काम करती थी और सुबह निकलकर देर रात को वापस आती थी। उसने पांच-छह महीने पहले इस घर में रहना शुरू किया था। स्थानीय लोगों के अनुसार, वह अकेली रहती थी और अपने पड़ोसियों से ज्यादा घुलती-मिलती नहीं थी। पुलिस ने शव के टुकड़ों को बक्सों में भरकर जांच के लिए अस्पाल में भेज दिए हैं।