हरियाणा के हिसार जिले में शराब के नशे में बीड़ी पी रहा शख्स आग लगने से जिंदा जल गया। हिसार के भट्टूकलां कस्बे के माचरा मंडी इलाके में की इस घटना में उक्त शख्स की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जलने की वजह बीड़ी बताई जा रही है। यह घटना गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात की है। नशे की हालत में बीड़ी पीने की वजह से उसकी चारपाई में आग लग गई। जिंदा झुलसने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। इस घटना को जानकर हर कोई हैरान है। फिलहाल मामले की जांच रिपोर्ट सामने नहीं आई है।

नशे में बीड़ी पी रहा था शख्स: मृतक के परिजनों का कहना है कि वेजनाथ (65) नशे का आदी था और शराब पीता था। गुरुवार (31 अक्टूबर) को वह अपने घर की छत पर सो रहा था। रात में बीड़ी पीते वक्त उसकी चारपाई में आग लग गई। नीचे सो रहे परिजनों को पता चलता तब तक वेजनाथ बुरी तरह झुलस गया था। परिजन वेजनाथ को अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

Hindi News Today, 02 November 2019 LIVE Updates: देश-दुनिया की अहम खबरों के लिए क्लिक करें

https://youtu.be/HtxO-cP87UM

लगातार चल रहे जागरूकता अभियान भी बेअसर: बता दें कि पिछले महीने में हिसार में डॉ. नीलम शर्मा ने हिसार में शिविर लगाकर लोगों को जागरूक किया था। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत आर्यनगर गांव के बस स्टैंड पर लोगों को जागरूक किया गया। डॉ. नीलम ने यात्रियों को मुंह में होने वाले रोगों से बचने की सावधानी के बारे में बताया। धूम्रपान व तम्बाकू के सेवन से शरीर में अनेक बीमारियां हो जाती हैं। तमाम तरह के जागरूकता अभियान के बावजूद लोग नशे का सेवन कर रहे हैं।