माओवाद प्रभावित बस्तर जिले में 8 लाख रुपए की इनामी महिला नक्सलवादी समेत 40 नक्सलवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद जिला कलेक्टर ने सद्भावना के रूप में हरेक को 10 हजार रुपए दिए। बस्तर के जिला पुलिस अधीक्षक आरएन. दास ने बताया कि नक्सलवादियों ने जिला मुख्यालय जगदलपुर में शनिवार को आत्मसमर्पण किया।

आत्मसमर्पण करने वालों में नौ महिलाएं शामिल थीं। पुलिस अधीक्षक दास ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वालों में माओवादियों की दरभा डिवीजन समिति के 19 नक्सलवादी, कंगर वैली एरिया कमिटी के दो और ईस्ट बस्तर डिवीजन व मरदापाल एरिया कमिटी के 19 नक्सलवादी शामिल थे। पुलिस ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वालों में ईस्ट बस्तर डिवीजन की सुबली कश्यप भी शामिल है जिसके सिर पर आठ लाख रुपए का ईनाम है। पुलिस ने बताया कि जिला कलेक्टर अमित कटारिया ने आत्मसमर्पण करने वाले हरेक नक्सलवादी को 10 हजार रुपए दिए।