Bajpatti Assembly Election Result 2025: बिहार में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं। राज्य में एनडीए ने प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज की है। सीतामढ़ी जिले की बाजपट्टी विधानसभा सीट पर एनडीए गठबंधन के राष्ट्रीय लोक मोर्चा के उम्मीदवार रामेश्वर कुमार महतो जीत गए हैं। उन्होंने कड़े चुनाव में आरजेडी के मुकेश यादव को 3,395 वोटों से हराया है। वहीं जन सुराज के उम्मीदवार आजम खान को 6,174 वोट मिले हैं।
| पार्टी | उम्मीदवार | वोट |
| राष्ट्रीय लोक मोर्चा | रामेश्वर कुमार महतो | 99,144 (जीत) |
| आरजेडी | मुकेश यादव | 95,749 |
2020 के विधानसभा चुनाव में बाजपट्टी सीट से आरजेडी उम्मीदवार मुकेश कुमार यादव ने जीत हासिल की थी। मुकेश कुमार यादव ने 71483 वोट लाकर पहले स्थान पर रहे थे। वहीं जेडीयू उम्मीदवार रंजू गीता 68779 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहीं थीं। वहीं आरएलएसपी प्रत्याशी रेखा कुमारी को महज 11267 वोटों से ही संतोष करना पड़ा।
| उम्मीदवार का नाम | पार्टी | प्राप्त वोट | स्थान | जीत/हार का अंतर |
|---|---|---|---|---|
| मुकेश कुमार यादव | राष्ट्रीय जनता दल (RJD) | 71,483 | विजेता | 2,704 |
| रंजू गीता | जनता दल (यूनाइटेड) (JDU) | 68,779 | उपविजेता | — |
| रेखा कुमारी | राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) | 11,267 | तीसरा | — |
एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
2015 के विधानसभा चुनाव में बाजपट्टी सीट पर नीतीश कुमार की पार्टी की उम्मीदवार डॉक्टर रंजू गीता ने जीत हासिल की थी। रंजू गीता ने बीएलएसपी उम्मीदवार रेखा कुमारी को 16946 वोटों से करारी मात दी थी। रंजू गीता को कुल 67194 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहीं रेखा कुमारी को कुल 50248 वोट मिले थे। तीसरे स्थान पर रहे निर्दलीय कैंडिडेट रविन्द्र कुमार शाही को 8033 वोट मिले थे।
| उम्मीदवार का नाम | पार्टी | प्राप्त वोट | स्थान | जीत/हार का अंतर |
|---|---|---|---|---|
| रंजू गीता | जनता दल (यूनाइटेड) (JDU) | 67,194 | विजेता | 16,946 |
| रेखा कुमारी | बहुजन लोक समाज पार्टी (BLSP) | 50,248 | उपविजेता | — |
| रविन्द्र कुमार शाही | निर्दलीय (Independent) | 8,033 | तीसरा | — |
2010 बाजपट्टी विधानसभा चुनाव परिणाम
2010 में हुए विधानसभा चुनाव में बाजपट्टी सीट पर जेडीयू कैंडिडेट रंजू गीता ने जीत का परचम लहराया था। गीता ने आरजेडी कैंडिडेट मोहम्मद अनवरुल हक को महज 3420 वोटों से हराया था। रंजू गीता को कुल 44726 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे मोहम्मद अनवरुल हक को कुल 41306 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे निर्दलीय कैंडिडेट रविन्द्र कुमार शाही को कुल 10428 वोट मिले थे।
| उम्मीदवार का नाम | पार्टी | प्राप्त वोट | स्थान | जीत/हार का अंतर |
|---|---|---|---|---|
| रंजू गीता | जनता दल (यूनाइटेड) (JDU) | 44,726 | विजेता | 3,420 |
| मोहम्मद अनवरुल हक | राष्ट्रीय जनता दल (RJD) | 41,306 | उपविजेता | — |
| रविन्द्र कुमार शाही | निर्दलीय (Independent) | 10,428 | तीसरा | — |
