संत निरंकारी मिशन के मुखिया बाबा हरदेव सिंह का पार्थिव शरीर सोमवार (16 मई) को भारत लाया गया। कनाडा में हुए एक कार एक्सिडेंट में बाबा हरदेव सिंह का निधन हो गया था। उनके शरीर को सुबह फ्लाइट से नई दिल्ली लाया गया।
बाबा हरदेव का अंतिम संस्कार बुधवार को किया जाएगा। फिहाल उनके शरीर को पश्चिमी दिल्ली के बुराड़ी रोड वाले निरंकारी आश्रम में रखा गया है। वहां श्रद्धालू उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे।
Read Also: कनाडा से पार्थिव शरीर पहुंचते ही बाबा हरदेव के अंतिम दर्शन के लिए उमड़े भक्त
Mortal remains of Chief of Nirankari sect Baba Hardev Singh,brought to Delhi. He was killed in an accident in Canada pic.twitter.com/itio0Mpag1
— ANI (@ANI) May 16, 2016
मिशन के अधिकारी कृपा सागर की तरफ से बयान जारी करके कहा गया, ‘अंतिम यात्रा बुधवार को 8 नंबर के ग्राउंड से 8 बजे शुरू होकर निगम बोध घाट तक जाएगी। अंतिम संस्कार सीएनजी वाले श्मशान घाट में 12 बजे होगा।’
Read Also: बाबा हरदेव सिंह ने पिता की हत्या के बाद संभाली थी गद्दी, जानें उनसे जुड़े अन्य
इससे पहले मिशन की तरफ से दुनिया भर में फैले अपने अनुयायियों को नई दिल्ली ना आने की सलाह दी गई थी। 62 साल के हरदेव सिंह शुक्रवार को न्यूयार्क से कनाडा जा रहे थे। तभी उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया।
Read Also: निरंकारी मिशन के प्रमुख हरदेव सिंह का सड़क दुर्घटना में निधन
कार में उनके साथ उनके दामाद अवनीत और सन्नी भी थे। जिनमें से हरदेव सिंह और अवनीत की मौके पर ही मौत हो गई थी और सन्नी को हॉस्पिटल में भर्ती कर दिया गया था। बताया गया था कि हरदेव सिंह और अवनीत ने सीट बेल्ट नहीं लगा रखी थी जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।