Ram Mandir Aarti Timing: अयोध्या आने वाले राम भक्तों के लिए बड़ी खबर है। राम मंदिर ट्रस्ट ने भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दर्शन के समय में बदलाव किया है। 6 फरवरी से रामलला के दर्शन के लिए नया समय तय किया गया है।
नए कार्यक्रम के मुताबिक, सुबह 4 बजे मंगला आरती होगी और इसके बाद मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। सुबह 6 बजे श्रृंगार आरती होगी इसके साथ ही रामलला का मंदिर आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। दोपहर 12 बजे भोग लगाया जाएगा और इस दौरान भक्त दर्शन भी कर सकेंगे। शाम 7 बजे संध्या आरती होगी और इस दौरान मंदिर के कपाट 15 मिनट के लिए बंद रहेंगे। रात 10 बजे शयन आरती होगी और इसके बाद मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे।
Know Your City: भगवान राम के बेटे कुश ने बसाया था ‘सुलतानपुर’, यहां बुद्ध ने शिष्यों को दी थी शिक्षा
क्यों करना पड़ा बदलाव?
मंदिर ट्रस्ट ने भक्तों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया है। इससे पहले शयन आरती रात 9:30 बजे होती थी और मंदिर के दरवाजे सुबह 7 बजे भक्तों के लिए खुलते थे। अब साफ है कि भक्तों को ज्यादा वक्त तक दर्शन करने का मौका मिलेगा। इस कदम का मकसद मंदिर की पवित्र परंपराओं को बनाए रखते हुए राम लला के दर्शन को और सुविधाजनक बनाना है। भक्तों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाएं।
राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि प्रयागराज महाकुंभ के कारण भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही थी जिसके चलते दर्शन का समय पहले 18 घंटे तक बढ़ाया गया था लेकिन अब जब भीड़ कम हो रही है तो 6 फरवरी से समय में बदलाव किया गया है।
Rahul Gandhi: क्या शिरडी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी हुई, राहुल गांधी के आरोपों में कितना दम है?
धार्मिक पर्यटन में हुई बढ़ोतरी
सोमवार को सरकार ने संसद में कहा था कि राम मंदिर के बनने के बाद अयोध्या में धार्मिक पर्यटन में काफी बढ़ोतरी हुई है और अयोध्या जिले में आने वाले लोगों की कुल संख्या 2020 में 60 लाख से बढ़कर 2024 में 16 करोड़ से अधिक हो गई है। केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने यह जानकारी दी थी। बताना होगा कि नवंबर, 2019 में आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का रास्ता साफ हुआ था।
‘लोगों को वोट डालने से रोक रही दिल्ली पुलिस…’, सौरभ भारद्वाज ने क्यों लगाए गंभीर आरोप, क्लिक कर पढ़िए।