कोरोना, लॉकडाउन के बीच मंगलवार को असम में भूस्खलन एक और आफत बन कर आई। दरअसल दक्षिणी असम के बाराक घाटी क्षेत्र में हुए भूस्खलन हो गया है। इस हादसे में करीब 20 लोगों की जान चली गई। मरने वालों में ज्यादातर लोग दक्षिणी असम के बाराक घाटी क्षेत्र स्थित तीन जिलों के थे। बताया गया कि जहां घटना हुई, वहां बीते कई दिनों से भारी बारिश हो रही थी। मृतकों में सात लोग काचर (Cachar) जिला, सात लोग (Hailakandi) और छह लोग करीमगंज जिला के बताए जा रहे हैं। वहीं, कई लोग बुरी तरह जख्मी भी हुए हैं।
मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। उत्तर पूर्वी राज्य में करीब 3.72 लाख लोग प्रभावित हैं। गोलपाड़ा जिला बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है। इसके अलावा नौगांव और होजाई जिला भी बाढ़ प्रभावित है।
बाढ़ के चलते असम में 6 लोगों की मौत हुई है और 348 गांव बाढ़ में डूब चुके हैं। राज्य की 27,000 हेक्टेयर फसल खराब हो गई हैं। असम स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने यह जानकारी दी है।