असम के तीन बार के मुख्यमंत्री और चौथी बार के उम्मीदवार तरुण गोगोई ने नामांकन के समय अपनी संपत्ति की घोषणा की है। शपथ पत्र में दी गई जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री तरुण गगोई और उनकी पत्नी की अचल संपत्ति का कुल कीमत 99 लाख से ज्यादा है। वहीं उनके पास 4 करोंड से ज्यादा की स्थाई संपत्ति है।

तरुण गोगोई तिताबोर विधानसभा सीट से चौथी बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे है। शपथ पत्र के अनुसार बैंक जमा, बीमा, बजत, शेयर मिलाकर गगोई की कुल अचल संपत्ति 49,95,022 रुपय है वहीं उनकी पत्नी डॉली गोगोई के पास 49,88,717 रुपए की अचल संपत्ति है। मुख्यमंत्री के पास 4 करोड़ 25 लाख रुपए की अचल संपत्ति है। दिल्ली के वसंत कुंज में गोगोई के पास एक फ्लैट है। जिसकी वर्तमान कीमत 2 करोड़ 5 लाख रुपए बताई गई है। गोगोई के पास 2 लाख 10 हजार रुपए नकद और उनकी पत्नी के पास 19 हजार 985 रुपए नकद हाथ में है।

Read Also: असम में बीजेपी के सीएम उम्मीदवार सर्बानंद सोनोवाल 2 करोड़ के मालिक, पहनते हैं दो लाख की एक अंगूठी

अगर कर्ज की बात करें तो सीएम गगोई पर करीब 16 लाख रुपए का कर्ज बाकी है। वहीं उनकी पत्नी पर भी 3 लाख 20 हजार रुपए का कर्ज है।सीएम के पास कोई ज्वैलरी नहीं है वहीं उनकी पत्नी के पास 27 लाख रुपए के गहने हैं। सीएम गगोई के किसी के पास एक भी निजी वाहन नहीं है और उनके खिलाफ कोई केस नहीं चल रहा है।

Read Also: असम में AIUDF, RJD और JDU ने बनाया महागठबंधन, कांग्रेस को भी दिया न्‍योता