Ara Assembly Election Result 2025: बिहार की आरा विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार संजय सिंह टाइगर 19,581 वोटों के अंतर से चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने सीपीआई (एमएल) के कयामुद्दीन अंसारी को मात दी है। कुल 27 राउंड की गिनती के बाद संजय सिंह टाइगर को 94,201 वोट प्राप्त हुए। वहीं कयामुद्दीन अंसारी को 74,620 वोट मिले। वहीं जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार विजय कुमार गुप्ता को सिर्फ 5,800 वोट मिले।
आरा से अभी तक बीजेपी के दिग्गज विधायक और पूर्व मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह चुनाव लड़ते थे, लेकिन इस बार बीजेपी ने अमरेंद्र की जगह पर संजय सिंह टाइगर को मैदान में उतारा था। पार्टी का यह फैसला सही साबित हुआ।
| पार्टी | उम्मीदवार | वोट |
| बीजेपी | संजय सिंह टाइगर | 94,201 (जीत) |
| सीपीआई (एमएल) | कयामुद्दीन अंसारी | 74,620 |
| जन सुराज | डॉ. विजय कुमार गुप्ता | 5,800 |
आरा विधानसभा के राजनीतिक इतिहास की बात करें तो अभी तक यहां पर हुए चुनावों में सबसे ज्यादा सात बार कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। जबकि बीजेपी ने 5 बार जीत दर्ज की है। वहीं जनता दल ने दो बार और जनता पार्टी, संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी और राष्ट्रीय जनता दल ने एक-एक बार जीत दर्ज की है। बीजेपी के अमरेंद्र प्रताप सिंह सबसे ज्यादा 5 बार जीतने वाले विधायक हैं। अमरेंद्र प्रताप सिंह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री हरिहर सिंह के बेटे हैं।
साल 2020 आरा विधानसभा चुनाव परिणाम
साल 2020 में हुए आरा विधानसभा चुनाव की बात करें तो बीजेपी के अमरेंद्र प्रताप सिंह ने 3,002 वोटों से जीत दर्ज की थी। चुनाव में अमरेंद्र प्रताप को 71,781 वोट मिले थे, जबकि सीपीआई (एमएल) के कयामुद्दीन अंसारी को 68,779 वोट प्राप्त हुए थे। वहीं निर्दलीय उम्मीदवार हाकिम प्रसाद को 4,360 वोट मिले थे।
| पार्टी | प्रत्याशी | मत |
| बीजेपी | अमरेंद्र प्रताप सिंह | 71,781 |
| सीपीआई (एमएल) | कयामुद्दीन अंसारी | 68,779 |
| निर्दलीय | हाकिम प्रसाद | 4,360 |
साल 2015 आरा विधानसभा चुनाव परिणाम
साल 2015 के आरा विधानसभा चुनाव की बात करें तो राजद के मोहम्मद नवाज आलम ने जीत दर्ज की थी। आलम को मात्र 666 वोटों से जीत मिली थी। आलम को 70,004 वोट मिले, जबकि बीजेपी के अमरेंद्र प्रताप सिंह को 69,338 वोट मिले। वहीं सीपीआई (एमएल) के कयामुद्दीन अंसारी को 5,035 वोट प्राप्त हुए थे।
| दल | उम्मीदवार | वोट |
| राजद | मोहम्मद नवाज आलम | 70,004 |
| बीजेपी | अमरेंद्र प्रताप सिंह | 69,338 |
| सीपीआई (एमएल) | कयामुद्दीन अंसारी | 5,035 |
Bihar Election Result 2025 LIVE । यहां देखिए चुनाव आयोग की वेबसाइट के आंकड़े
