अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव की मां के खिलाफ लखनऊ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर में अपर्णा की मां से समेत कुछ पांच लोगों का नाम है। यह एफआईआर साल 2016 में लखनऊ के जानकीपुरम जमीन घोटाले को लेकर दर्ज की गई है। विजिलेंस टीम द्वारा की गई जांच में दोषी पाए जाने के बाद यह एफआईआर दर्ज की है।

बीजेपी की नेता और उत्तर प्रदेश की महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव की मां के साथ ही कई पांच अधिकारियों पर केस दर्ज हुआ है। लखनऊ विकास प्राधिकरण में तत्कालीन अनुभाग अधिकारी वीरेंद्र सिंह, उप सचिव देवेंद्र सिंह राठौर, वरिष्ठ कॉस्ट अकाउंटेंट बी महादनी और अवर वर्ग सहायक शैलेंद्र कुमार गुप्ता पर मामला दर्ज किया गया है।

एलडीए में संपत्ति अधिकारी थी अंबी बिष्ट

लखनऊ के प्रियदर्शिनी योजना में भूखंड आवंटन मामले में गड़बड़ी होने पर ये मामला दर्ज किया गया है। आरोप के अनुसार भूखंड़ों के आवंटन में बदलाव करके रजिस्ट्रेशन में गड़बड़ी की गई थी। उस समय अंबी बिष्ट एलडीए में संपत्ति अधिकारी थीं। इन सभी आरोपियों पर भ्रष्टाचार निवारण समेत अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़ें- ‘मैं किसी पहचान का मोहताज नहीं…’, अनिल विज ने ‘एक्स’ पर अपने बायो से हटाया मंत्री