तमिलनाडु के इरोड में मधुमक्खियों के काटने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई वहीं अन्य लोग घायल भी हो गए। बता दें कि इरोड में एक स्थानीय मंदिर के महोत्सव के लिए एक पेड़ के नीचे भोजन पक रहा थी। तभी लोगों के समूह पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला बोल दिया। इस हमले में मधुमक्खियों के डंक मारने से 80 वर्षीय की एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इसके साथ 13 अन्य लोगों के घायल होने की भी बात सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि महिला की उम्र हो जाने के कारण मधुमक्खियों के काटने को सहन नहीं कर पाई थी।
क्या है पूरा मामलाः मामले में पुलिस ने सोमवार (19 अगस्त) को यह जानकारी दी है। बता दें कि यह घटना रविवार (18 अगस्त) की रात के करुंगलपलायम की है। बताया जा रहा है कि धुंए के कारण पेड़ में लगा मधुमक्खियों का छत्ता टूट हो गया, जिसके बाद मधुमक्खियों का एक झूंड नीचे आया। चशमदीदों के अनुसार मधुमक्खियों ने वहां मौजूद लोगों को काटना शुरू कर दिया, जिससे 13 लोग भी घायल हो गए। इस हमले में 80 वर्षीय कुलंदाईअम्मल की जान चली गई।
[bc_video video_id=”6035975511001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
घायलों में महिलाएं भी शामिलः पुलिस ने बताया कि घायलों को सरकारी जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया। उस हमले से कुलंदाईअम्मल की हालत बिगड़ गई और सोमवार (19 अगस्त) की सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। बता दें कि इस हमले में 13 अन्य घायलों में पांच महिलाएं भी शामिल हैं।
National Hindi News, 20 August 2019 LIVE Updates: देश-दुनिया की तमाम अहम खबरों के लिए क्लिक करें