Alinagar Assembly Election Result 2025: बिहार की अलीनगर विधानसभा सीट पर आरजेडी के विनोद मिश्रा और बीजेपी की उम्मीदवार लोक गायिका मैथिली ठाकुर के बीच टक्कर है। शुरुआती रुझानों में मैथिली ठाकुर ने अलीनगर सीट पर बढ़त बना ली है। मैथिली की उम्र 25 साल है जबकि आरजेडी नेता विनोद मिश्रा 63 साल के हैं। इसलिए मुकाबला युवा जोश और अनुभव के बीच भी है। थोड़ी देर में हम यहां वोटों का आंकड़ा भी अपडेट करेंगे।
| पार्टी | उम्मीदवार | चुनाव परिणाम |
|---|---|---|
| राजद | विनोद मिश्रा | |
| बीजेपी | मैथिली ठाकुर | |
| जन सुराज पार्टी | बिप्लव कुमार चौधरी |
मैथिली ठाकुर के चुनाव मैदान में होने की वजह से यह बिहार की हॉट सीटों में से एक है। जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार बिप्लव कुमार चौधरी भी यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर वोटिंग 6 नवंबर को पहले चरण में हुई थी।
2020 के विधानसभा चुनाव में विनोद मिश्रा विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के नेता मिश्री लाल यादव से लगभग 4 हजार वोटों से हार गए थे अलीनगर विधानसभा सीट से आरजेडी के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी दो बार विधायक रह चुके हैं। उन्होंने 2010 और 2015 के विधानसभा चुनाव में यहां से जीत दर्ज की थी।
अलीनगर में पिछले दो विधानसभा चुनाव का परिणाम
| साल | कौन जीता | कौन हारा |
| 2015 | अब्दुल बारी सिद्दीकी | मिश्री लाल यादव |
| 2020 | मिश्री लाल यादव | विनोद मिश्रा |
