एक तरफ जहां देशभर में धर्म को लेकर हिंसा और नफरत की खबरों की भरमार है वहीं अलीगढ़ का एक मदरसा ऐसा भी है जहां नियमित रूप से गायत्री मंत्र के उच्चारण की खबर आई है। यहां सुबह के समय होने वाली प्रार्थना में यह मंत्र बोला जाता है। इसके साथ-साथ यहां कुरान की आयतें भी पढ़ी जाती हैं और राष्ट्रगान भी होता है। धार्मिक सद्भाव का पाठ पढ़ाने वाला यह अनोखा मदरसा जमकर सुर्खियों में है। इस पहल का मकसद छात्रों को सभी धर्मों के प्रति प्रेम और सम्मान की शिक्षा देना है, ताकि वे मिलकर जीने की आदत डाल सकें।
पूर्व राष्ट्रपति हामिद अंसारी की पत्नी हैं चेयरपर्सनः यहां मदरसे के छात्रों को एक ही छत के नीचे अलग-अलग धर्मों और संस्कृतियों से परिचित कराया जाता है। मदरसे का संचालन करने वाली समिति की चेयरपर्सन सलमा अंसारी देश के पूर्व राष्ट्रपति हामिद अंसारी की पत्नी हैं। उनका कहना है, ‘ये बच्चे देश का भविष्य बनने जा रहे हैं, उन्हें हर धर्म का ज्ञान होना चाहिए, ठीक इंद्रधनुष के रंगों की तरह। यही भारत की संस्कृति है।’
National Hindi News 27 July 2019 LIVE Updates: देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इस बार क्रिसमस का त्योहार भी मनाएंगे बच्चेः सलमा कहती हैं, ‘धर्म भारतीय संस्कृति की गहराई में है और इसे प्रेम के रूप में फैलाना चाहती हूं, नफरत के नहीं। इसे मनुष्ट के दिमाग को सकारात्मक तरीके से छूना चाहिए।’ मदरसे में हर महीने कुरान के पाठ के साथ-साथ गीता पाठ, हनुमान चालीसा पढ़ी जाती है। बच्चों को यह भी बताया जाता है कि कैसे हवन आध्यात्मिक और पारंपरिक से रूप से भारतीय संस्कृति में महत्वपूर्ण है। इस साल 600 हिंदू बच्चों समेत मदरसे के सभी 4 हजार छात्र इस बार क्रिसमस का त्योहार भी मनाएंगे।
Bihar News Today 27 July 2019: दिनभर की सभी खास खबरों के लिए क्लिक करें

