मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दावा किया है कि एक बार फिर उत्तर प्रदेश मे उनकी ही सरकार काबिज होगी क्यो कि उनकी सरकार की ओर से कराये जा रहे विकास कार्यों को हर वर्ग पंसद कर रहा है। यह बात मुख्यमंत्री ने सोमवार (28 मार्च) को सैफई मे दो दिनी एग्री हार्टीटेक अंतर्राष्ट्रीय किसान मेले का शुभारंभ करने के दौरान कही एग्री हार्टीटेक अंतर्राष्ट्रीय किसान मेले में 20 जिलों के किसान भाग ले रहे है। उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियो का खाका पेश करते हुए कहा कि हमारी सरकार लगातार नौकरियो पर नौकरियो को निकालने मे जुटी हुई है जिससे लोगो को रोजगार मिल रहा है। पुलिस भर्ती को इतना आसान कर दिया है सिर्फ दौड़ लगा लोगे तो भी भर्ती हो जाएंगे।

समाजवादी सरकार के खिलाफ बडा षडयंत्र चल रहा है। सर्वे मे समाजवादी पार्टी को सबसे नीचे दिखाया जा रहा है हमारे यहां चुनाव नही है फिर हमारे यहां का सर्वे दिखलाया जा रहा है जिन राज्यो मे चुनाव है वहॉ का सर्वे नही दिखाया जा रहा है। उद्घाटन के अवसर पर इस मेले में इटावा, औरैया, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, मथुरा, फिरोजाबाद, एटा, अलीगढ़ व जालौन के किसानों को आमंत्रित किया गया है जब कि 29 मार्च को हाथरस, कासगंज, बदायूं, शाहजहांपुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, कन्नौज, हरदोई व फतेहपुर के किसानों को आमंत्रित किया गया है। मेले में करीब 100 से अधिक स्टॉल कंपनियों के लगाये जा गये है।

यह मेला पीएचडी चैंबर्स ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित किया गया है। मेले में किसानों के लिए पहली बार अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक के किसानों के उपकरण व अन्य सामान डिस्प्ले किये जा रहे है। किसानों को बागवानी, मत्स्य पालन, दुग्ध पालन, पशु पालन इत्यादि के बारे में जानकारी दी जा रही है। प्रदेश के किसानों को कृषि के प्रति जागरूक करने के लिए देश की कई बीज कंपनियां, कृषि उपकरण की कंपनियां मेले में अपने स्टॉल लगाकर किसानों को परिचित कराया जायेगा।

किसानों को आधुनिक तकनीकों से रूबरू कराने के उद्देश्य से पीएचडी चेम्बर द्वारा आयोजित सैफई में विज्ञान से हरे-भरे खेत विषयक उत्तर प्रदेश एग्रीहोर्टी टेक दो दिवसीय सेमिनार में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि किसानों के बिना इस कार्यक्रम का आयोजन नहीं हो सकता है। किसान जब अपने खेत में अन्न उगाता है तभी आम जन उसका उपभोग कर सकते है। उनकी आय व स्तर को ऊपर उठाने के लिए इस कार्यक्रम को आयोजित किया गया जिसमें विभिन्न प्रकार की तकनीकी की जानकारी दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राममनोहर लोहिया एवं नेताजी मुलायम सिंह यादव के द्वारा दिखाये गये मार्ग का अनुसरण करते हुए आम जन को उनकी आवश्यकता हेतु योजनायें संचालित कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश में लगभग दो करोड़ अण्डों की खपत प्रतिदिन होती है जोकि किसी भी जगह नहीं है और इन अण्डों का हम बाहर से आयात करते हैं इसको दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश सरकार के द्वारा संचालित कुक्कट योजना के अन्तर्गत लगभग 20 लाख अण्डों का उत्पादन करने हेतु उद्यम लगा दिया गया है तथा इस उत्पादन को आगे भी बढ़ाया जायेगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को ऐसी योजनायें संचालित करनी चाहिए जिससे किसानों के उत्पादन जैसे दाल, अनाज आदि का उचित मूल्य उन्हें मिलता रहे। प्रदेश सरकार ने इतने कम समय में मेट्रो का कार्य पूर्ण किया है जोकि प्रदेश सरकार के विकास को दर्शाता है प्रदेश सरकार ने ही बेरोजगारों युवकों को रोजगार देने के लिए पुलिस भर्ती प्रक्रिया आसान कर दी है सरकार द्वारा अभी 30 हजार की भर्ती निकाली गयी है जोकि आगे भी निकाली जायेगी। प्रदेश सरकार हर वर्ग के उन्नयन हेतु विभिन्न योजनायें संचालित कर रही है जिसका लाभ सभी को मिल रहा है उन्होंने समाजवादी पेंशन योजना के बारे में बताते हुए कहा कि इस योजना के माध्यम से 45 लाख लोगों को लाभान्वित किया जाना था जिसे बढाकर 55 लाख लोगों को लाभान्वित किया जायेगा।

इस असवर पर खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री ब्रह्मशंकर त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार के नेतृत्व में जो विकास के कार्य हुए हैं वह काबिले तारीफ है। प्रदेश का नेतृत्व ऐसे हाथों में है जो लगातार विकास के बारे में सोचते रहते है और जनता के हित के कार्यो को आगे बढ़ाते है।

कृषि, शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री विनोद सिंह उर्फ पंडित सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में प्रदेश का चौमुखी विकास हुआ है मां. मुख्यमंत्री की ही सोच थी कि उन्होंंने गरीब जनता को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए 108 एम्बूलेंस तथा महिलाओं के लिए विशेष 102 एम्बूलेंस योजना संचालित की। प्रदशर्नी पंडाल में विभिन्न क्षेत्रों/तकनीक की कम्पनियों के लगभग 110 स्टॉल लगे थे। जिन पर आम जन/कृषक अपनी आवश्यकता के अनुसार जानकारी प्राप्त कर रहे थे।