AIMIM councilor Protest: ओवैसी की पार्टी की एक महिला पार्षद नसरीन सुल्ताना ने पैगंबर मुहम्मद पर टिप्पणी के मामले में बीजेपी विधायक टी राजा सिंह की जमानत पर नाराजगी दिखाई और उन्हें जमानत मिलने के बाद अपने कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन पर उतर गई। नसरीन मुगलपुरा इलाके की पार्षद हैं। उन्होंने अपने प्रदर्शन के दौरान ‘सर तन से जुदा’ के नारे भी लगाए। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं के साथ बहुत ही अक्रामक अंदाज में शाली बंडा इलाके में नारे लगाए। इस दौरान वो वहां उपस्थित दुकानदारों को दुकानें बंद करने का दबाव भी बना रहीं थीं।

इस दौरान नसरीन के समर्थक हाथों में लाठी-डंडा लिए लोगों को डरा धमका भी रहे है। वो स्थानीय दुकानदारों पर दुकानें बंद करके उनके विरोध का समर्थन करने का दबाव बना रहे थे। नसरीन सुल्ताना इस प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए खुद कार्यकर्ताओं के आगे चल रहीं थी और उनमें जोश भरने के लिए खुद नारे लगा रहीं थीं।

BJP MLA की गिरफ्तारी के बाद मिली बेल

इसके पहले पैगंबर मुहम्मद पर विवादिद टिप्पणी करने वाले तेलंगाना के बीजेपी विधायक टी राजा सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। उसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए टी राजा सिंह को पार्टी से निलंबित कर दिया और उनसे इस मामले पर 10 दिनों के भीतर जवाब मांगा है। हालांकि गिरफ्तारी के कुछ ही घंटों के भीतर रिमांड वापस करने के बाद जमानत दे दी गई थी। गिरफ्तारी के दौरान दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 41 का पालन नहीं किए जाने के बाद अदालत ने राजा की रिहाई का आदेश दिया।

ये था पूरा मामला

पैगंबर मुहम्मद पर कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद गिरफ्तार किए गए टी राजा सिंह को चेतावनी के साथ रिहा कर दिया गया। सोमवार (22 अगस्त) को बीजेपी विधायक ने स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी की आलोचना करते हुए एक वीडियो जारी किया था। जिन्होंने हाल ही में शहर में कार्यक्रम किया था। इसके बाद राजा सिंह को कथित तौर पर इस्लाम के खिलाफ कुछ टिप्पणी करते हुए भी देखा गया है।