मनोहर पर्रिकर के निधन के करीब 2 घंटे बाद गोवा कांग्रेस ने प्रदेश में सरकार बनाने के लिए राज्यपाल को चिट्ठी लिखी है। चिट्टी में कांग्रेस ने सरकार बनाने का दावा पेश किया है। चिट्ठी में सभी पार्टियों के विधायकों की संख्या का लेखा जोखा दिया गया है और मनोहर पर्रिकर के निधन का दुख मनाते हुए कांग्रेस सरकार बनाने की बात कही है।
कांग्रेस सबसे बड़ा दल: बता दें कि 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा में कांग्रेस सबसे बड़ा दल है। दिल्ली भाजपा प्रवक्ता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने इस चिट्ठी की फोटो अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। चिट्ठी में दावेदारी पेश करते हुए कांग्रेस ने बताया है कि कांग्रेस के पास 14 विधायक, भाजपा के पास 11 विधायक, गोवा फॉर्वर्ड के पास 3 विधायक, महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी के 3, एनसीपी के 1, और 3 निर्दलीय विधायक है।
Do you the meaning of Vulture ? Just 2 hour after the death of #ManoharParrikar ji Congres sent letter to Governor to form Govt pic.twitter.com/0FpaywIdsF
— Tajinder Bagga (Modi Ka Parivar) (@TajinderBagga) March 17, 2019
Manohar Parrikar dead LIVE News Updates: जानें लाइव अपडेट्स
पहले भी पेश की थी दावेदारी: बता दें कि इससे पहले 16 मार्च को भी कांग्रेस की तरफ से दावेदारी पेश की गई थी। कांग्रेस ने राज्यपाल मृदुला सिन्हा को चिट्ठी लिखी थी। कांग्रेस ने चिट्ठी में लिखा था कि विधायक फ्रांसिस डिसूजा के निधन के बाद से विधानसभा में भाजपा के 13 विधायक हैं। ऐसे में पार्टी का बहुमत खत्म हो चुका है। जो पार्टी अल्पमत में है उसको सरकार में रहने का कोई हक नहीं है। ऐसे में मौजूदा सरकार को बर्खास्त कर कांग्रेस को सरकार बनाने का मौका दिया जाए।
मनोहर पर्रिकर के निधन के 2 घंटे बाद पेश की दावेदारी: दिल्ली भाजपा प्रवक्ता तजिंदर पाल सिंह बग्गा के ट्वीट के मुताबिक मनोहर पर्रिकर के निधन के दो घंटे बाद भी गोवा कांग्रेस ने सरकार बनाने की दावेदारी पेश की है। बग्गा के ट्वीट की गई चिट्टी में रात 10:25 मिनट पर हस्ताक्षर किए गए हैं। वहीं रात 8 बजे के आसपास एक बार रक्षामंत्री और चार बार गोवा के सीएम रह चुके मनोहर पर्रिकर का निधन हुआ था।