नोएडा में एक रिटायर्ड IAS ऑफिसर की करोड़ों की संपत्ति पर हो रहे दावे चर्चा का विषय बन गए हैं। रिटायर्ड ऑफिसर की मौत के बाद तीन महिलाओं ने उनकी पत्नी होने का दावा किया है और उनकी संपत्ति पर अपना हक जताया है। एक महिला के नाम संपत्ति करनी की प्रक्रिया तो शुरू भी हो गई थी। लेकिन बाकी दो महिलाओं के दावे के बाद ईईए निरस्त कर दिया गया। अब इस मामले की जांच जारी है। रिटायर्ड IAS ऑफिसर 2014 में रिटायर हो गए थे। वह लीवर की बीमारी से पीड़ित थे।
क्या है मामला?
समाचार वेबसाइट आजतक की खबर के मुताबिक इस साल 11 जुलाई को गाजियाबाद के एक प्राइवेट अस्पताल में रिटायर्ड IAS ऑफिसर की मौत हो गई थी। जानकारी के मुताबिक रिटायर्ड ऑफिसर की नोएडा में करोड़ो की संपत्ति है। उनकी मौत के कुछ दिन बाद ही एक महिला नोएडा अथॉरिटी के पास पहुंच गई थी। उसने अथॉरिटी के सामने डेथ सर्टिफिकेट और मैरिज सर्टिफिकेट भी रखे थे। जिसके बाद संपत्ति उसके नाम करने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। बाद में यह भी सामने आया कि जो सर्टिफिकेट उसने सामने रखे थे वह रिटायर्ड ऑफिसर की मौत से ठीक 8 दिन पहले का था।
दो और महिलाओं ने किया था दावा
रिटायर्ड IAS ऑफिसर की संपत्ति पर दावा करने वाली ऐसी दो और महिलाएं सामने आई। जिसमें एक महिला की बेटी ने दावा किया कि उसकी मां उनकी पत्नी थी। दूसरी महिला ने कहा कि उनकी शादी 27 साल पहले हुई थी। जब यह दो मामले सामने आए तो अथॉरिटी ने पहले वाले दावे को भी निरस्त कर दिया। अब यह मामला काफी चर्चा का विषय बन गया है। अब इस मामले में तीनों की ओर से जमा दस्तावेजों की जांच हो रही है।