पश्चिम बंगाल में एक रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस पर वार किया। शाह ने प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री पर तंज कसते हुए कहा- जब यूपीए सरकार थी तो कांग्रेस में 2जी थी सोनिया गांधी और राहुल गांधी। लेकिन अब तो प्रियंका का रूप में 3जी भी आ गया है। अब खुद सोचो क्या होगा।

प्रियंका गांधी पर वार: अमित शाह ने प्रियंका गांधी, राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर एक साथ तंज कसते हुए कहा- जब यूपीए की सरकार थी तो कांग्रेस में 2G थे सोनिया गांधी और राहुल गांधी। तब देश में 12 लाख करोड़ के घोटाले हुए। अब प्रियंका के रूप में 3G भी आ गया, तो खुद सोचो क्या होगा।

मोदी सरकार का किया बखान: कांग्रेस पर हमला करते हुए अमित शाह ने कहा- 70 साल से सामान्य वर्ग के गरीबों को कोई आरक्षण नहीं मिलता था, अब गरीब सवर्णों को सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्थाओं में 10 प्रतिशत आरक्षण देकर मोदी सरकार ने नई शुरूआत की है।

राम मंदिर पर बोले शाह: जनता को संबोधित करते हुए अमित शाह राम मंदिर पर भी बोले, उन्होंने कहा- मैं आज भी नहीं समझ पाता हूं कि देश के सबसे पुराने केस की सुनवाई कोर्ट में क्यों नहीं हो रही है? हमारा संकल्प है कि राम मंदिर केस की सुनवाई जल्दी से जल्दी होनी चाहिए और राम मंदिर का निर्माण उसी स्थान पर होना चाहिए। कांग्रेस को श्रीराम जन्मभूमि पर कुछ भी बोलने का कोई अधिकारी नहीं हैं। जब भी कोर्ट में श्रीराम जन्मभूमि का केस आता है तो राहुल गांधी के वकील केस को चलने नहीं देते हैं, उसमें रोक लगाते हैं।

राम मंदिर मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा: कांग्रेस पर हमला करते हुए शाह ने कहा- कांग्रेस की सरकार ने 42 एकड़ जमीन जो राम जन्मभूमि न्यास से अधिग्रहित की थी। मोदी सरकार ने उस भूमि को वापस राम जन्मभूमि न्यास को देने का फैसला लिया है और कांग्रेस पार्टी उसका भी विरोध कर रही है ।