मुंबई के वसई इलाके में एक 41 वर्षीय व्यक्ति के ऊपर एक अज्ञात शख्स ने तेजाब फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि पेशे से मरीन इंजीनियर मृतक अविनाश तिवारी अपनी साथी सीमा विश्वकर्मा के साथ दिल्ली-मुंबई हाईवे पर मौजूद फाउंटेन रेस्टोरेंट में सोमवार (27 मई) को डिनर करने जा रहे थे। दोनों मुंबई के कांदरपाड़ा स्थित दहिसर पश्चिम के रहने वाले हैं। पीड़ितों पर हमला उस समय किया गया जब अविनाश बाइक से अपने घर वापस लौट रहे थे।
रास्ते में फेंका तेजाबः वालिव पुलिस इंस्पेक्टर विलास चौघुले ने बताया, ‘तिवारी पेट्रोल पंप से कुछ फीट आगे रेस्टोरेंट के पास यू-टर्न लेने का इंतजार कर रहे थे। तभी एक अज्ञात शख्स ने उन पर तेजाब फेंक दिया और मौके से फरार हो गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि यह हमला इतना खतरनाक था कि अविनाश का पूरा मुंह तेजाब से झुलस गया, उनकी छाती और बांहों पर भी चोटें आईं। वहीं बाइक पर पीछे बैठी सीमा के शरीर पर तेजाब से मामूली चोटों के निशान आए हैं।
National Hindi News, 31 May 2019 LIVE Updates: दिनभर की खबरें जानने के लिए यहां क्लिक करें
लोगों ने अस्पताल तक पहुंचायाः पुलिस ने बताया कि हमले के बाद दोनों किसी तरह एक नजदीकी पेट्रोल पंप तक पहुंचे। मौके पर मौजूद राहगीरों ने उनका पानी से मुंह धुलाया। इसके बाद उन्हें एंबुलेंस में कांदिवली के शताब्दी अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने बताया कि अस्पताल पहुंचने पर अविनाश को मृत घोषित कर दिया गया, वहीं सीमा को बुधवार (29 मई) को डिस्चार्ज कर दिया गया। एएसपी विजयकांत सागर ने कहा कि अविनाश की चोटों को देखकर यह अंदाजा लगाया गया है कि उन पर बहुत ही नजदीक से हमला किया गया होगा।
शिपिंग कंपनी में काम करते थेः अविनाश के पिता वीरेंद्र सिंह तिवारी ने बताया कि उन्हें कोई अंदाजा नहीं है कि उनके बेटे पर किसने हमला किया। वह एक शिपिंग कंपनी में इ्ंजीनियर के पद पर काम करता था। उसने हमें कभी किसी के द्वारा धमकाने के बारे में नहीं बताया।
छुट्टी मनाने आया थेः अविनाश अपने परिजनों संग छुट्टियां मनाने आया थे। वे अपनी पार्टनर सीमा के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थे। पुलिस इंस्पेक्टर चौघुले ने बताया, ‘हमले का कारण अभी पता नहीं लगाया जा सका है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है, हमलावर के वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से उसे ट्रैक करने की कोशिश की जा रही है।’