Abu Azmi On Aurangzeb News: ‘औरंगजेब ने मंदिर बनवाए’ बोलने वाले सपा नेता अबू आजमी पर केस दर्ज हो गया है। इस समय महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा विवाद इसी मुद्दे पर चल रहा है। सपा नेता अबू आजमी ने मुगल शासक औरंगजेब की तारीफ में कसीदें पढ़े हैं, उन्होंने दावा कर दिया है कि लोगों को सही इतिहास नहीं बताया जा रहा। लेकिन महाराष्ट्र में क्योंकि मराठा समुदाय निर्णायक रहता है, इस विवाद ने भी ज्यादा तूल पकड़ा है।
अबू आजमी ने ऐसा क्या बोला था?
अबू आजमी ने अपने बयान में औरंगजेब को भारत के विकास के साथ जोड़ दिया था। उन्होंने कहा था कि जब औरंगजेब मुगल शासक थे, भारत की सीमा अफगानिस्तान और बर्मा तक फैली थी, उस समय देश की जीडीपी भी 24 फीसदी थी, भारत सोने की चिड़िया हुआ करता था। वैसे जब विवाद ज्यादा बढ़ा तो सपा नेता ने अपील की कि इस मुद्दे को हिंदू-मुस्लिम का एंगल नहीं देना चाहिए।
कांग्रेस नेता ने किया अबू का समर्थन
आजमी ने बोला कि मुगल सम्राट ने तो मंदिरों के साथ-साथ मस्जिदों को भी नष्ट करने का काम किया था। अगर वो हिंदुओं के खिलाफ सही में होते तो उनके सलाहकारों में 34 फीसदी हिंदू कैसे थे। यह बात सच है कि उनके कार्यकाल के दौरान भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था। वैसे कुछ विपक्षी नेता इस समय आजमी के बयान का समर्थन करते दिख रहे हैं। कांग्रेस नेता उदित राज ने दो टूक कह दिया है कि अबू ने कुछ भी गलत नहीं बोला है।
वे कहते हैं कि औरंगजेब ने मस्जिद भी तोड़ी थी, राज लोग एक दूसरे को प्रताड़ित करते थे, बड़े राजा छोटे को निशाना बनाते थे, लेकिन सिर्फ एक राजा को टारगेट करना सही नहीं होगा। हिंदुओ में भी कई क्रूर राज आए हैं, सिर्फ औरंगजेब को क्यों टारगेट कर रहे हैं। अब उदित राज तो औरंगजेब के खिलाफ नहीं बोल रहे, लेकिन लोगों में जबरदस्त गुस्सा है, छावा देखने के बाद तो स्थिति ज्यादा विस्फोटक बनी है, और जानने के लिए यह खबर पढ़ें