दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के विधायक महेंद्र यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यादव को लोगों को भड़काने और सरकारी कर्मचारी के साथ बदसलूकी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। महेंद्र यादव दिल्ली के विकासपुरी क्षेत्र के विधायक हैं। पुलिस के अनुसार निहाल पुर इलाके में एक बच्ची के रेप के बाद यादव और उसके साथियों ने लोगों को भड़काया है जिस कारण भीड़ उग्र हो गई और हालात दंगे जैसे बन गये।

इस गिरफ्तारी पर आम आदमी पार्टी के नेता दिलीप पांडे ने ट्वीट करके विरोध जताया है। पांडे ने ट्वीट में लिखा कि दिल्ली में महिला सुरक्षा के इंतजाम करने के बजाए दिल्ली पुलिस एक बार फिर से आप एमएलए को गिरफ्तार करने में बिजी है। इसके कुछ देर बाद अपने अगले ट्वीट में उन्होंने कहा कि एमएलए महेंद्र यादव को किसलिए गिरफ्तार किया गया है। वह वहां मौजूद थे जहां जनता एक बच्ची के साथ हुए रेप के विरोध में प्रोटेस्ट कर रही थी। क्या इंसाफ मांगना गलत है।

आम आदमी पार्टी के अब तक पांच विधायक गिरफ्तार हो चुके हैं। इससे पहले सोमनाथ भारती भी पत्नी से मारपीट के मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं। दिल्ली की कोंडली सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के एमएलए मनोज कुमार धोखाधड़ी (धारा 420) के आरोप में गिरफ्तार हो चुके हैं। फर्जी डिग्री के मामले में जितेंद्र सिंह तोमर गिरफ्तार हुए थे। जिस कारण तोमर को केजरीवाल सरकार में कानून मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था। आप के एमएलए सुरेंद्र सिंह एनडीएमसी के एक कर्मचारी से मारपीट करने और बुरा बर्ताव करने के आरोप में गिरफ्तार हो चुके हैं।

Read Also: केजरीवाल पर मुकदमा चलाने के लिए स्‍वामी ने मांगी एलजी से इजाजत