Punjab Cabinet: आम आदमी पार्टी (AAP) नेता और कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी ने शनिवार को पंजाब कैबिनेट में मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। बताया जा रहा है कि फौजा सिंह सरारी ने निजी कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया है। लेकिन, सूत्र बताते हैं कि सीएम भगवंत मान ने उनसे इस्तीफा मांगा है। जबरन वसूली से जुड़ा उनका एक ऑडियो क्लिप वायरल हुआ था। इसके बाद भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त होने का संदेश देने के लिए मान ने उन्हें मंत्रिमंडल से हटाया। सरारी ने कहा कि वह पार्टी के वफादार सिपाही हैं और रहेंगे।
Punjab Cabinet में हो सकती है नए चेहरों की एंट्री
जबरन वसूली से जुड़ा एक ऑडियो क्लिप वायरल होने के महीनों बाद पंजाब के बागवानी मंत्री फौजा सिंह सरारी ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया।
Punjab Cabinet में हो सकती है नए चेहरों की एंट्री
फिलहाल पंजाब कैबिनेट में मुख्यमंत्री और 13 मंत्री हैं। कैबिनेट में अब 4 मंत्रियों की जगह खाली है। कैबिनेट से नॉन-परफॉर्मर मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है जबकि नए चेहरों की एंट्री हो सकती है। जानकारी के मुताबिक, कई मंत्रियों के विभाग बदले जा सकते हैं।
Viral हुआ था फौजा सिंह सरारी का Audio Clip
पंजाब के बागवानी मंत्री फौजा सिंह सरारी का ऑडियो क्लिप सितंबर 2022 में वायरल हुआ था। जिसमें वह ठेकेदारों से जबरन वसूली को लेकर बात कर रहे थे।
इस मामले में आम आदमी पार्टी ने फौजा सिंह सरारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर 28 दिन का वक्त भी दिया था लेकिन, फौजा सिंह ने मामले में कोई जवाब नहीं दिया। ऐसे में संभावना जताई जा रही थी कि उनके खिलाफ ऐक्शन लिया जा सकता है।
फौजा सिंह 36 साल पुलिस में रहे
62 साल के फौजा सिंह सरारी 36 साल पुलिस में रहे। वह सब-इंस्पेक्टर पद से रिटायर हुए। इसके कुछ ही महीने बाद आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। फिरोजपुर में गुरुहरसहनी सीट से वह अच्छे अंतर से चुनाव जीते थे। इसके बाद जुलाई में वह मंत्री बनाए गए थे।