HP Assmbly Election 2022: हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनाव से पहले आम आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी कुलवंत सिंह भाट ने आम आदमी पार्टी का साथ छोड़ कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की वोटिंग से पहले आम आदमी पार्टी के लिए ये बड़ा झटका माना जाएगा। हिमाचल में आम आदमी पार्टी लगातार बिखरती जा रही है। दिल्ली एसजीपीसी के सदस्य कुलवंत सिंह भाठ ने बुधवार को शिमला के प्रदेश कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

कुलवंत ने बीजेपी के प्रभारी अविनाश राय खन्ना और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप की उपस्थिति में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। बीजेपी हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कुलवंत सिंह का बीजेपी परिवार में स्वागत किया। वहीं प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि बीजेपी और पीएम मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर लोग भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर रहे हैं।

जानिए कौन हैं कुलवंत सिंह भाठ

कुलवंत सिंह भाट मूलतः नैना देवी मझारी गांव के निवासी हैं वो हिमाचल प्रदेश की आम आदमी पार्टी के सह प्रभारी थे। बुधवार (2 नवंबर) को उन्होंने आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली। कुलवंत सिंह ने कहा कि आप की कथनी और करनी में फर्क है। जिसकी वजह से उन्होंने पार्टी छोड़कर बीजेपी का साथ पकड़ लिया है। कुलवंत ने कहा कि बीजेपी जो कहती है वो करके दिखाती है। उन्होंने दिल्ली और पंजाब का उदाहरण देते हुए कहा कि दोनों ही राज्यों में भ्रष्टाचार में चरम सीमा पर है।

पंजाब के सीएम भगवंत मान पर निशाना

कुलवंत सिंह ने पंजाब के मुख्मंत्री भगवंत सिंह मान पर निशाना साधते हुए कहा वो अपनी लोकप्रियता के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। उनके दो मंत्री पहले ही भ्रष्टाचार में संलिप्त पाए गए। वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने बीजेपी के परिवार में कुलवंत सिंह भाठ का स्वागत करते हुए कहा कि उनके पार्टी में शामिल होने पर पार्टी को और भी ताकत मिलेगी।