UP News: उत्तर प्रदेश के औरैया के एक गांव में 27 जून 2024 को एक मां ने दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दिया था। उसने अपने ही तीन बच्चों को डुबोकर मार डाला था। अब इस मामले में कोर्ट ने आरोपी मां को फांसी की सजा सुनाई। गुरुवार को एडिशनल सेशन जज सैफ अहमद ने फांसी की सजा सुनाते हुए कहा कि जो महिला अपने ही बच्चों को मौत के घाट उतार सकती है वह समाज में रहने की हकदार नहीं है। साथ ही कोर्ट ने प्रेमी को भी उम्रकैद की सजा सुनाई है।
अमर उजाला की रिपोर्ट के मुताबिक, अब पूरे मामलों की बात करें तो चारों बच्चे अपनी मां के अवैध संबंध में काफी बड़ी बाधा बन रहे थे। प्रियंका की शादी इटावा के अविनाश से हुई थी। शादी के बाद प्रियंका के चार बेटे हुए। 3 साल पहले अविनाश की करंट लगने से मौत हो गई। पति की मौत के बाद प्रियंका अपने सारे बच्चों को लेकर मायके में चली गई। मायके से लौट के कुछ समय बाद प्रियंका के संबंध आशीष के साथ हो गए।
मायके के लोगों ने से बहुत समझाया मगर वह नहीं मानी और अपने बच्चों को साथ लेकर आशीष के साथ शहर में रहने के लिए चली गई। कुछ समय बाद आशीष को प्रियंका के बच्चे बोझ लगने लगे इस पर आशीष ने बच्चों की हत्या करने की बात कही। प्यार में अंधी हो चुकी है। प्रियंका ने बच्चों को रास्ते से हटाने की बात भी मान ली।
भाई ने जबरन कराई थी शादी, केवल 5 दिन ससुराल में रही प्रगति
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पिछले साल प्रियंका अपने बच्चों को नानी के घर ले जाने के बहाने और नदी के पुल के पास घाट पर ले गई। यहां पर उसने अपने सभी बच्चों को कुछ खिला दिया। इसकी वजह से बच्चे बेहोश हो गए। इसके बाद एक-एक कर उसने चारों बच्चों को नदी में डुबो दिया। प्रियंका यह मानकर लौट आई कि सभी मर चुके हैं। हालांकि बड़ा बेटा सोनू किसी तरह से बच गया और उसने पूरी बात गांव वालों को बताई। फिर उसके चाचा की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर प्रियंका और आशीष को गिरफ्तार कर लिया। भूपेंद्र सिंह राठी ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की।
कोर्ट ने लगाया जुर्माना
कोर्ट ने इस मामले को काफी जघन्य बताया और सख्त रुख अपनाया है। दोषी मां प्रियंका पर ढाई लाख और प्रेमी पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। कोर्ट ने आदेश दिया कि इस जुर्माने में से 75 फीसदी राशि बड़े बेटे सोनू को दी जाएगी। शादी के 15 दिन बाद कराई पति की हत्या