बिहार के कटिहार जिले में गुरुवार रात एक बड़ी घटना हो गई। महानंदा नदी में कई लोगों को लेकर जा रही एक नाव अचानक पलट गई। इससे कई लोगों के डूब गए और कई लापता हो गए। बाढ़ की विभीषिका से जूझ रहे बिहार में इस घटना ने और आफत ला दिया। अभी तक सात शव मिले हैं। नाव में 40 लोग सवार थे।
बंगाल में नौका प्रतियोगिता देखकर लौट रहे थे लोग : बताया जा रहा है कि महानंदा नदी की एक सहायक नदी में पश्चिम बंगाल के बाजितपुर के पास नौका प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसी प्रतियोगिता को देखकर लौट रहे लोगों के साथ नाव पलट गई और बड़ा हादसा हो गया। ये लोग प्रतियोगिता देखकर शाम करीब सात बज बाजितपुर से बिहार के आबादपुर के डमडोलिया लौट रहे थे। इसी बीच घटना हो गई।
National Hindi News LIVE News 03 October 2019: दिनभर की बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
गोताखोर डूबे लोगों का पता लगाने में जुटे : घटना की सूचना पर पहुंचे पुलिस-प्रशासन के अधिकारी बचाव कार्य में जुट गए। गोताखोरों को नदी में उतारकर लोगों का पता लगाने के लिए लगाया गया है। फिलहाल गोताखोरों ने तीन शव निकाले हैं। बाकी लोगों के भी डूबने की आशंका है। मौके पर लोगों की भीड़ लगी हुई है।
बाढ़ और बारिश के बाद एक और आफत : बाढ़ और बारिश से जूझ रहे बिहार में नाव पलटने और लोगों के डूबने की घटना ने राज्य में एक और आफत पैदा कर दिया। राज्य के कई इलाके पानी से डूबे हैं और लोग राहत शिविरों में रहने को मजबूर हैं। इससे सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है।

