Madhya Pradesh News : मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के दमोह (Damoh) में एक 7 साल का बच्चा खेलते वक्त 28 फीट गहरे कुए में गिर गया। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि वहीं खेल रहे एक अन्य बच्चे ने उसे कुएं में गिरता देख आवाज लगाई तो परिवार और आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गए। बच्चे के पिता ने बताया कि बच्चा जैसे ही गिरा ठीक उस ही समय उसका दोस्त वहीं खेल रहा था। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर घर के लोग आ गए और उसे बचा लिया गया।
दोस्त की समझदारी के रहते बचाया गया बच्चा
मध्य प्रदेश के दमोह में अपने घर के आंगन में खेल रहा अरनव नाम का बच्चा अचानक कुएं में गिर गया। पास ही खेल रहे उसके दोस्त संयम जैन ने उसे कुएं में गिरते हुए देखा और उसकी सूझबूझ घर के अन्य लोगों को आवाज लगाई। सिविल वॉर्ड में रहने वाले पवन जैन नाम के शख्स ने तत्काल कुएं के अंदर कूदकर को बाहर निकाल लिया और उसकी जान बच गयी। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पवन जैन ने ,मीडिया को बताया कुआं चारों तरफ से जाली से ढंका रहता है, आंगन में बच्चे खेल रहे थे, इसी दौरान जब अरनव जाली के ऊपर खड़ा हुआ तो वह खिसक गई और अरनव सीधा कुएं में जा गिरा। कुएं की गहराई 28 फीट है, जिसमें करीब 15 फीट पानी भरा है।
पता नहीं था कि जाली टूट जाएगी
कुएं से सकुशल निकाल लिए गए बच्चे अरनव ने कहा कि वह रोज यहां खेलता है। उसे अंदाजा नहीं था कि जाली हट जाएगी। बच्चे को हल्की-फुल्की चोट भी आई हैं। परिवार के लोगों के इकट्ठा होने के बाद, पड़ोसी पवन जैन ने कुएं में उतर कर बच्चे को बचाने के प्रयास किए और वह इसमें कामयाब हो गए। पवन जैन की माने तो बड़ी घटना होने से बच गई। दूसरे बच्चे ने तुरंत आवाज लगाई और 30 सेकेंड में बच्चे को बचा लिया गया. भगवान की कृपा है कि कोई घटना नहीं घटी।