-
भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज और इंडियन प्रीमियर लीग में पंजाब किंग्स की ओर से खेलने वाले 30 वर्षीय जितेश शर्मा ने अपनी लाइफ में नई पारी शुरू की है। उन्होंने अचानक सगाई कर फैंस को चौंका दिया है। (Shalaka Makeshwar/Insta)
-
जितेश शर्मा ने सगाई की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है जिस पर फैंस उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड शलाका मकेश्वर से सगाई की है। आइए जानते हैं कौन हैं शलाका मकेश्वर और क्या करती हैं। (Shalaka Makeshwar/Insta)
-
जितेश शर्मा और शलाका मकेश्वर ने 8 अगस्त को सगाई की थी जिसकी तस्वीरें अब उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, इस क्रेजी वर्ल्ड में, हमें अपना प्यार हमेशा के लिए 8.8.8, 8 अगस्त 2024 को मिला।’ (Shalaka Makeshwar/Insta)
-
जितेश शर्मा और शलाका मकेश्वर को भारतीय क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ी जमकर बधाई दे रहे हैं। सूर्यकुमार यादव ने कहा कि बहुत-बहुत बधाई भाऊ और वहिनी, ऋतुराज गायकवाड़ और अर्शदीप सिंह ने भी दोनों को बधाई दी है। आइए जानते हैं उनकी होने वाली दुल्हनियां के बारे में: (Shalaka Makeshwar/Insta)
-
जितेश शर्मा की पत्नी शलाका मकेश्वर पुणे की रहने वाली हैं। लिंक्डइन के मुताबिक इस वक्त वो नागपुर के ग्लोबल लॉजिक कंपनी में सीनियर टेस्ट इंजीनियर हैं। उन्हें आईटी सेक्टर में 6 साल से भी ज्यादा का अनुभव है। (Shalaka Makeshwar/Insta)
-
शलाका मकेश्वर काफी पढ़ी लिखी हैं। उन्होंने प्रोफेसर राम मेघे कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट, बडनेरा रेलवे से इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार इंजीनियरिंग में BE किया है। (Shalaka Makeshwar/Insta)
-
शलाका ने यशवंतराव चव्हाण कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से VLSI डिसाइन में एम.टेक किया है। जितेश शर्मा और शलाका मकेश्वर एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे थे। (Shalaka Makeshwar/Insta)
